बॉलीवुड में अपना करियर बनाना बहुत सारे लोगों का सपना होता है। मगर यहां पर अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। बॉलीवुड में कुछ ऐसे भी शख्स आए जो सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचे। मगर उनकी एक छोटी सी गलती ने उनका पूरा फिल्मी कैरियर बर्बाद करके रख दिया। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से उन आठ बॉलीवुड सेलिब्रिटी का नाम बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी एक गलती की वजह से अपना चमकता करियर गर्त में मिला दिया।
शक्ति कपूर
शक्ति कपूर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं। उन्होंने अपने करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाई है। उनका करियर बुलंदियों पर चल रहा था। मगर एक बार एक स्टिंग ऑपरेशन में शक्ति कपूर कास्टिंग काउच के आरोपी पाए गए। इस बात का सीधा असर उनके करियर पर पड़ा।
विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबरॉय ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘कंपनी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा था। अपनी पहली ही फिल्म से विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड में छा गए। उसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दी। एक समय में विवेक ओबरॉय अपने करियर के पीक पर थे। मगर बॉलीवुड के दबंग सलमान खान से पंगा लेना उनके लिए काफी नुकसानदेह साबित हुआ। जैसा कि आप जानते हैं कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय का अफेयर काफी विवादित रहा था। ऐश्वर्या और सलमान के ब्रेकअप के बाद विवेक ओबरॉय और ऐश्वर्या के साथ होने की खबर आने लगी। उनके अफेयर के बारे में सुनकर सलमान ने उन्हें फोन पर काफी कुछ सुनाया था। विवेक ओबेरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया के सामने यह सारी बात रख दी। इस बात का सलमान पर तो कोई खास असर नहीं पड़ा। लेकिन विवेक का कैरियर पुरी तरह से तबाह हो गया।
शाइनी आहूजा
शाइनी आहूजा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘गैंगस्टर’ से की थी। इसके बाद वह ‘भूल भुलैया’ जैसी सुपरहिट फिल्म में नजर आए। पहली फिल्म से ही साइनी बॉलीवुड का जाना-माना नाम बन गए थे। लेकिन साल 2009 में उन पर उनकी 19 साल की नौकरानी ने रेप का आरोप लगाया और उन्हे सात साल की सजा हुई। जिसके बाद उनका करियर बर्बाद हो गया।
अभिजीत भट्टाचार्य
प्लेबैक सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य का नाम आपने सुना ही होगा। सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए हैं। एक समय में उन्हें शाहरुख खान की आवाज के तौर पर जाना जाता था। वह अपने करियर के बुलंदियों पर थे। सब कुछ ठीक चल रहा था। मगर अचानक उन्होंने इंडस्ट्री के लोगों के बारे में बयानबाजी करनी शुरू कर दी। उन्होंने करण जौहर और बॉलीवुड के तीनों खानों के बारे में कई बयान दिए। जिसके बाद से उन्हें फिल्मों में गाने मिलने बंद हो गए।
अमन वर्मा
एक समय में अमन वर्मा बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं के लिस्ट में शामिल थे। उन्होंने अपने शानदार एक्टिंग से लाखों लोगों के दिलों पर अपना कब्जा जमा लिया था। मगर अमन वर्मा भी कास्टिंग काउच के आरोप में फंस गए थे जिसके बाद उनका करियर तबाह हो गया।
फरदीन खान
फरदीन खान ने साल 1998 में अपने करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में एंट्री करते ही फरदीन खान लोगों के दिलों पर छा गए। शुरुआती दौर में उनका करियर पीक पर था। मगर साल 2001 में उनका नाम एक ड्रग केस से जुड़ा। जिसके बाद से उनका कैरियर पूरी तरह से बर्बाद हो गया।
मोनिका बेदी
एक समय में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हुआ करती थी। मोनिका ने अपनी खूबसूरती और अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया था। मगर जब से अंडरवर्ल्ड के डॉन अब्बू सलेम के साथ उनके अफेयर की खबरें आने लगी उनका करियर तबाह हो गया। धीरे-धीरे वह बड़े पर्दे से गायब हो गई।
ममता कुलकर्णी
इस लिस्ट में ममता कुलकर्णी का भी नाम शामिल है। ममता कुलकर्णी ने अपने करियर में शाहरुख और सलमान जैसे सुपरस्टार एक्टरों के साथ काम किया था। ममता कुलकर्णी ने अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों के दिलों में राज किया। उनका नाम भी अंडरवर्ल्ड के साथ जुड़ा। जिसके बाद उनके फ़िल्मी करियर पर फुल स्टॉप लग गया।