8-most-controversial-films-of-india

यह है भारत की 8 सबसे विवादित फिल्में जो रिलीज़ होने के बाद ही हो गई थी बैन, पर आप देख सकते है इन्हें यहाँ

बॉलीवुड फिल्मों का विवादों से पुराना नाता है। बॉलीवुड की फिल्में कभी अपनी कंटेंट की वजह से तो कभी अपने टाइटल की वजह से विवादों में घिरी रहती है। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको भारत की 8 सबसे विवादित फिल्म का नाम बताने जा रहे हैं। इन फिल्मों के कंटेंट इतने विवादित थे कि उन्हें भारत में रिलीज करने पर बैन लग गया था। तो चलिए देखते हैं लिस्ट।

बैंडिट क्वीन

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है फिल्म बैंडिट क्वीन का। यह फिल्म साल 1994 में बनी थी। लेकीन इसके कंटेंट की वजह से इस फिल्म को कभी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया गया। यह फिल्म रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ट थी।

8-most-controversial-films-of-india

ब्लैक फ्राइडे

ब्लैक फ्राईडे साल 1993 में हुई मुंबई सीरियल बम धमाकों पर बनी फिल्म थी। यह फिल्म लेखक हुसैन जैदी की किताब ब्लैक फ्राईडे: द ट्रू स्टोरी ऑफ द मुंबई बम ब्लास्ट पर आधारित थी। फिल्म साल 2004 में बनी थी। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था। यह फिल्म कभी थिएटर में रिलीज नहीं हुई।

8-most-controversial-films-of-india

लिपस्टिक अंडर माय बुर्का

यह साल 2016 में आई एक चर्चित फिल्म थी। मगर इस फिल्म में कुछ ऐसे बोल्ट कंटेन थे जिस वजह से इस फिल्म को थियेटर में रिलीज करने पर बैन लग गया।

8-most-controversial-films-of-india

गांडू

इस फिल्म के नाम की वजह से काफी विवाद खड़ा हुआ था। इसके अलावा इस फिल्म की भाषा और कंटेंट भी काफी ज्यादा बोल्ड थी। जिस वजह से इस फिल्म को बैन कर दिया गया था।

8-most-controversial-films-of-india

 

परजानिया

परजानिया गुजरात दंगों पर आधारित फिल्म है। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित थी। फिल्म परजानिया में एक पारसी दंपति का बेटा नरसंहार के दौरान गायब हो गया था। जो कभी नहीं मिलता है।

8-most-controversial-films-of-india

किस्सा कुर्सी का

सूत्रों की माने तो इस फिल्म को इंदिरा गांधी और संजय गांधी के जीवन पर आधारित फिल्म बताया गया है। इस वजह से इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने पर रोक लग गई थी।

8-most-controversial-films-of-india

फायर

फिल्म फायर दो महिलाओं के समलैंगिक रिश्तो पर आधारित है। इस फिल्म में शबाना आजमी और नंदिता दास मुख्य भूमिका में नजर आई थी। यह फिल्म साल 1996 में आई थी। उस समय के हिसाब से फिल्म का कंटेंट काफी बोल्ड होने की वजह से इस फिल्म को बैन कर दिया गया था। आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन दीपा मेहता ने किया था।

8-most-controversial-films-of-india

अनफ्रीडम

इस लिस्ट में सबसे आखरी नाम आता है फिल्म अनफ्रीडम का। यह फिल्म भी समलैंगिक रिश्तो पर आधारित थी। इतना ही नहीं इस फिल्म के सींस भी काफी ज्यादा बोल्ड थे। जिस वजह से इस फिल्म पर बैन लगा दिया गया था। यह फिल्म साल 2014 में बनी थी।

8-most-controversial-films-of-india

यह भी पढ़े: आलिया भट्ट की मां को इस वजह से दुष्ट औरत समझती है उनकी सौतेली बहन पूजा भट्ट, ख़ुद बतायी इतनी बड़ी बात