सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। आपको बता दें कि सलमान का दबदबा बॉलीवुड में कई दशकों से है। सलमान खान को दबंग खान के नाम से भी जाना जाता है। बॉलीवुड के बड़े-बड़े दिग्गज भी सलमान से पंगा लेने से डरते हैं। मगर एक बार जब सलमान खान किसी पर मेहरबान हो गए तो उसकी किस्मत चमका देते हैं। सलमान खान की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है।
भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया में सलमान के लाखों फैंस है जो उनपर जान छिड़कने हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में सलमान के घर के एक ऐसे सदस्य के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी लोकप्रियता भी कुछ कम नहीं है। जी हां, सलमान खान के घर के इस खास सदस्य का नाम अर्पिता खान हैं। अर्पिता खान सलमान खान की बहन है।
आपको बता दें कि अर्पिता सलमान की अपनी बहन नहीं है बल्कि उन्हें गोद लिया गया है। मगर सलमान अर्पिता पर अपनी बहन से भी ज्यादा प्यार लुटाते दिखते हैं। सलमान अर्पिता पर अपनी जान छिड़कते हैं। अर्पिता की फैन फॉलोइंग भी कुछ कम नहीं है। लोकप्रियता के मामले में अर्पिता सलमान खान की बहन अलवीरा से भी आगे हैं।
सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने 18 नवंबर 2014 को अभिनेता आयुष शर्मा से शादी रचाई। आपको बता दें कि उस समय अर्पिता की शादी बॉलीवुड की बड़ी शादियों में से एक थी। अर्पिता की शादी बड़े धूमधाम से हुई थी। उनकी शादी में बॉलीवुड के बड़े-बड़े दिग्गज शामिल हुए थे। अर्पिता की शादी ने उस समय खूब सुर्खियां बटोरी थी।
आयुष और अर्पिता की शादी को 8 साल से अधिक का समय गुजर चुका है। वह दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी ज्यादा खुश है।आपको बता दें कि आयुष और अर्पिता की शादी बड़ी धूमधाम से हुई थी। इस शादी में बॉलीवुड के बड़े-बड़े दिक्कत शामिल हुए थे। सलमान खान के करीबी मित्र और मशहूर अभिनेता आमिर खान भी अर्पिता की शादी में नजर आए थे। आमिर खान शादी में खूब मस्ती करते दिखे। इस शादी में आमिर खान का अलग अंदाज दुनिया को देखने को मिला था।
बता दें कि अर्पिता की शादी में आमिर अपनी एक्स वाइफ किरण राव के साथ पहुंचे थे। शादी में आमिर खान जमकर ठुमके लगाते नजर आए। आमिर खान के अलावा मशहूर सिंगर मीका सिंह भी इस शादी में मौजूद थे। मिक्का ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से महफिल जमा दी थी।
आयुष और अर्पिता की शादी की वीडियो आज भी यूट्यूब पर मौजूद है। वीडियो में आमिर खान, सलमान खान, मिक्का सिंह खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। आप देखेंगे कि पहले मिक्का सिंह, सलमान खान और आमिर खान स्टेज पर नजर आते हैं और इस दौरान मिक्का सिंह “क्या बोलती तू” गाना शुरू करते हैं। इसके बाद आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव स्टेज पर आ जाती है। और दोनों डांस करने लगते हैं। डांस करने के लिए सलमान खान भी उनके साथ शामिल होते हैं।