जया बच्चन अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री थी। जया ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से शादी रचाई। आज हम आपको इस दिग्गज अभिनेत्री और सफल राजनितज्ञ के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बाते बताने जा रहे हैं। जया बच्चन का जन्म 9 अप्रैल 1948 को जबलपुर में हुआ। जया के पिता का नाम तरुण कुमार भादुरी है। वह एक मशहूर पत्रकार और लेखक थे। जया की माता का नाम इंदिरा भादुरी है। जया का जन्म एक बंगाली परिवार में हुआ। उनकी शिक्षा भोपाल में पूरी हुई।
15 साल की उम्र में शुरू किया फिल्मी करियर
जया ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक बंगाली फिल्म से की थी। फिल्म का नाम महानगर था। उस समय जाया बच्चन महज 15 साल की थी। इसके बाद वह मुंबई आ गई। साल 1971 में आई फिल्म गुड्डी से जया ने हिंदी सिनेमा में अपना कदम रखा। इसके बाद जाया कई बड़ी फिल्मों में नजर आई। वह अपने फिल्मी करियर में अनामिका, जंजीर, उपहार, जवानी दिवानी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अपनी दमदार एक्टिंग से जया ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। आपको बता दें कि अपनी दमदार ऐक्टिंग के लिए वह 9 राष्ट्रीय पुरस्कार भी जित चुकी हैं । इसके अलावा साल 1992 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया है।
सदी के महानायक अमिताभ से रचाई शादी
आपको बता दें कि 3 जून 1973 में जया ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ शादी रचाई। जया और अमिताभ के दो बच्चे है। उनकी बेटी का नाम श्वेता बच्चन और उनके बेटे का नाम अभिषेक बच्चन है। अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता है। उनकी शादी पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से हुई है। आपको बता दें कि अभिनेत्री होने के साथ-साथ जया बच्चन एक सफल राजनीतिज्ञ भी हैं। साल 2004 से अब तक 4 कार्यकालों से जया बच्चन समाजवादी पार्टी की राज्यसभा संसद हैं।