जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे क्रिकेट और बॉलीवुड का एक अलग ही नाता रहा है। कई सारे क्रिकेट के खिलाड़ी हैं। जिन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्रियों को डेट किया है और उनके साथ शादी के बंधन में भी बंधे है। हालांकि कई सारे खिलाड़ी ऐसी भी रहे हैं जिनकी प्रेम कहानियां अधूरी रह गई। आज हम आपको एक ऐसे ही खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी प्रेम कहानी अधूरी रह गई। आइए जानते हैं खिलाड़ी के बारे में।
अभिनेत्री नगमा के साथ था सौरव गांगुली का रिश्ता
आपको बता दें कि जिस क्रिकेट खिलाड़ी के अधूरी प्रेम कहानी कि हम बात कर रहे हैं। उनका नाम सौरव गांगुली है। सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक है। सौरव गांगुली की लव लाइफ की बात करें तो उनका नाम है एक बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ जोड़ा था। दोनों की प्रेम कहानी के खूब चर्चे हुए थे। बता दें कि यह दोनों काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे।
शादीशुदा होने के बावजूद नगमा के साथ रिलेशनशिप में थे सौरभ
हालांकि दोनों एक नहीं हो पाए। बता दें कि सौरव गांगुली के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में इस अभिनेत्री ने खुद उनसे अलग होने के 18 साल बाद खुलासा किया था। बता दे कि इस अभिनेत्री का नगमा था। आपको बता दें कि जब सौरव गांगुली नगमा के साथ रिलेशनशिप में थे। तब वह शादीशुदा थे। बता दे कि सौरव गांगुली ने साल 1996 में अपने पड़ोस में रहने वाली डोना गांगुली से शादी की थी।
रिश्ता टूटने के 18 साल बाद नगमा ने खुद किया था अपने रिश्ते का खुलासा
आपको बता दें कि सौरव गांगुली की शादी को महज 4 साल हुए थे कि उनका नाम बॉलीवुड अभिनेत्री नगमा के साथ जुड़ने लगा। दोनों के अफेयर की खबरें काफी ज्यादा चर्चा में रहने लगी। दोनों को लेकर यह कहा जाने लगा कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन अपने रिश्ते को लेकर न तो नगमा ने ना तो सौरभ ने कभी भी आधिकारिक तौर पर कोई बयान दिया।
हालांकि अपने रिश्ते के टूटने के 18 साल बाद नगमा ने सौरव गांगुली के साथ अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी थी।
इस वजह से अलग हुए थे नगमा और सौरव गांगुली
नगमा ने अपने रिश्ते के बारे में बताते हुए दोनों के अलग होने के पीछे की वजह बताई थी। आपको बता दें कि नगमा ने अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा था कि, ” हम दोनों के रिश्ते को लेकर उस समय काफी बातें कही गई थी। लेकिन हम दोनों ने कुछ नहीं कहा। उस समय हम दोनों के रिश्ते को लेकर लोगों ने जो सोचा वह कहा।”
नगमा पर लगा था गांगुली के खेल में अच्छा प्रदर्शन करने का इल्जाम
नगमा ने आगे कहा कि, “उस समय सौरव गांगुली का कैरियर बहुत ही अच्छा था और वह भारतीय टीम के कप्तान थे। लेकिन उस समय के एक खेल में टीम इंडिया की हार और कप्तान के खराब प्रदर्शन के कारण लोग हमारी रिलेशनशिप्स की आलोचना करने लगे। जिसका असर हमारे रिश्ते पर पड़ा।”
सौरभ गांगुली के उस समय की कप्तानी की बात करें तो सौरव गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया ने कई नए मुकाम हासिल किए थे। सौरभ ने कई युवाओं का कैरियर उस समय सवारा था।
रिश्ता तोड़ने के बाद भी नगमा ने किया था गांगुली को सपोर्ट
सौरव गांगुली है वह कप्तान थे, जिनकी कप्तानी में वीरेंद्र सहवाग युवराज सिंह और हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ियों के प्रतिभा को पहचान मिला। नागमा इन सब चीजों पर भी बात करते हुए कहा था कि, ‘ उस समय टीम इंडिया की हार और उनके खराब प्रदर्शन की वजह से सौरव का कैरियर दांव पर लगा था। ऐसे में किसी ना किसी को तो अलग होना ही था।
और उस समय सौरव में अपने करियर पर फोकस रखना सही समझा। मुझे भी लगता है कि सौरव का यह फैसला सही था।’ यह थी सौरव गांगुली और नगमा की अधूरी प्रेम कहानी।