भारत में क्रिकेट और फिल्मों का काफी क्रेज रहा है।बॉलीवुड और क्रिकेट का काफी पुराना नाता रहा है। बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों ने भारतीय क्रिकेटरों को अपने जीवनसाथी के रूप में चुना है। शर्मिला टैगोर, अनुष्का शर्मा जैसी कई बड़ी अभिनेत्रियों ने भारतीय क्रिकेटरों से शादी रचाई।
इनके अलावा और भी कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने जीवनसाथी के रूप में क्रिकेटरों को चुना है। कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने क्रिकेटरों से शादी करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। तो चलिए जानते हैं कौन-कौन सी अभिनेत्री है इस लिस्ट का हिस्सा।
हरभजन सिंह और गीता बसरा
हरभजन सिंह ने साल 2015 में अभिनेत्री गीता बसरा से शादी रचाई। गीता और हरभजन आज अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं। आपको बता दें कि अभिनेत्री गीता बसरा साल 2006 में आई फिल्म “दिल दिया है” में दिखाई दी थीं। इसके अलावा भी गीता कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। गीता बसरा आखरी बार साल 2016 में आई फिल्म लॉक में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली।
युवराज सिंह और हेजल कीच
युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं। युवराज सिंह के लाखों फैंस है। आपको बता दें कि इस खिलाड़ी ने साल 2016 में अभिनेत्री हेजल कीच से शादी रचाई। बता दें कि हेजल ने साल 2011 में आई सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। साल 2016 में हेजल को बांके की क्रेजी बारात फिल्म में देखा गया। इसके बाद हेजल फिर कभी बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई।
जहीर खान और सागरिका घाटगे
भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने अभिनेत्री सागरिका घाटगे से साल 2017 में शादी रचाई। आपको बता दें कि सागरिका शाहरुख की सुपरहिट फिल्म चक दे इंडिया में मुख्य भूमिका में नजर आई थी। इसके बाद साल 2013 में सागरिका फीयर फैक्टर सीजन 6 में नजर आईं। जहीर खान से शादी करने के बाद सागरिका ने फिल्मों से दूरी बना ली।
हार्दिक पांड्या और नाटासा स्टेनकोविक
आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या ने साल 2020 में नताशा स्टेनकोविक से शादी रचाई। नताशा साल 2014 में बिग बॉस के हाउस में नजर आईं थी। इसके बाद साल 2017 में नातासा को फुकरे फिल्म के गाने ‘ओ मेरी महबूबा’ गाने में देखा गया। इस गाने से नताशा काफी ज्यादा पॉपुलर हुईं थी। साल 2019 में नताशा डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखलाजा’ में भी नजर आईं थी। हार्दिक से शादी करने के बाद नताशा ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूरी बना ली।
मोहम्मद अजहरूद्दीन और संगीता बिजलानी
संगीता बिजलानी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं। क्रिकेटर अजहरूद्दीन ने साल 1996 में अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर अभिनेत्री संगीता बिजलानी से शादी रचाई। मगर दुर्भाग्य से उनका रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया और उन दोनों का तलाक हो गया। अजहरुद्दीन से शादी होने के बाद संगीता किसी फिल्म में नजर नहीं आई।
यह भी पढ़े: रवि शास्त्री की पत्नी के सामने बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां है फैल,देखिए तस्वीर