रेखा का नाम बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में आता है। रेखा को बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस भी कहा जाता है। अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती से उन्होंने लाखों लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है। फिल्मों के अलावा रेखा अपने निजी जीवन की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। रेखा हमेशा किसी फंक्शन या पार्टीज में अकेली ही नजर आती हैं। वह अपनी मुंबई वाले आलीशान बंगले में भी अकेले ही रहती है। मगर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि रेखा की एक दो नहीं बल्कि 6 बहने हैं। तो चलिए जानते हैं रेखा की बहनों के बारे में।
रेखा के परिवार के बारे में
आपको बता दें कि रेखा के पिता जेमिनी गणेशन तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता थे। उन्होंने एक दो नहीं बल्कि तीन शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी से उनकी 4 बेटियां हुई। उनकी बेटियों का नाम रेवती, कमला, जयालक्ष्मी और नारायणी है। जिसमें से रेवती,कमला और जयालक्ष्मी पेशे से डॉक्टर हैं वहीं नारायणी एक फेमस जर्नलिस्ट हैं। आपको बता दें कि जेमिनी की दूसरी शादी से उन्हें दो बेटियां हुई थी। जिनका नाम रेखा और राधा है।
खबरों की माने तो रेखा की बड़ी बहन राधा तमिल फिल्म इंडस्ट्री की हीरोइन रह चुकी हैं। मगर शादी के बाद रेखा की बहन अमेरिका में शिफ्ट हो गई। आपको बता दे कि जेमिनी की तीसरी शादी से उनके 2 बच्चे हुए। एक बेटा और एक बेटी। जिसमें से उनकी बेटी चामुंडेश्वरी एक फिजियोथेरेपिस्ट हैं। वहीं उनका बेटा सतीश कुमार विदेश में सेटल है।
खबरों की माने तो रेखा के अपने पिता के साथ अच्छे संबंध अभी नहीं रहे। मगर अपनी बहनों के साथ उनका संबंध काफी अच्छा है। रेखा अपनी बहनों से काफी क्लोज हैं। रेखा अपनी बहनों को बहुत ज्यादा प्यार करती हैं। आपको बता दें कि 19 साल साल से कम उम्र में ही रेखा ने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड एक्टर के तौर पर की थी। अपने अब तक के फिल्मी करियर में रेखा ने लगभग 180 फिल्मों में काम किया है। रेखा अब बड़े पर्दे से दूर है। मगर आज भी रेखा की खूबसूरती और अदाओं के लोग दीवाने हैं।