भोजपूरी की मशहूर अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के सुसाइड ने लोगों को चौंका कर रख दिया है। आपको बता दें कि अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के होटल में फांसी लगा ली। आपको बता दें कि 25 साल की इस अभिनेत्री ने बहुत कम समय में भोजपुरी इंडस्ट्री मैं अपनी मजबूत जगह बना ली थी। बता दें कि आकांक्षा के सुसाइड केस में एक नया खुलासा हुआ है। आकांक्षा दुबे की मृत्यु के बाद भोजपूरी सिंगर समर सिंह सुर्खियों में बने हुए हैं।
आपको बता दें कि आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने समर सिंह पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आकांक्षा की मां ने कहा कि, “समर सिंह मेरी बेटी को प्रताड़ित कर था। उसके पैसे हड़प लेता था। वह आकांशा को 3 साल से टॉर्चर कर रहा था। समर और संजय ने साजिश के तहत आकांशा की हत्या की है”।
पुलिस का कहना है कि उनकी मौत आत्महत्या से हुई है मगर उनकी मां मधु दुबे आकांक्षा की मौत को हत्या बता रही है। इस मामले में अभी जांच जारी है। आपको बता दें कि आकांक्षा दुबे अपनी आगामी फिल्म “लायक हूं मैं नालायक नहीं” की शूटिंग के लिए बनारस पहुंची थी। इस फिल्म की यूनिट अब भी वाराणसी में ही है। वहीं मुंबई में इस फ़िल्म के लिए नई हीरोइन की तलाश तेजी से की जा रही है।
आकांक्षा को इस इंडस्ट्री में लाने वाले निर्माता यश कुमार ने कहा कि, मैं वह आदमी था जो आकांक्षा को इस इंडस्ट्री में लाया था। मैंने एक निर्माता के रूप में अपनी पहली फिल्म में आकांक्षा को कास्ट किया। यह आकांक्षा की पहली भोजपुरी फिल्म थी। उनके साथ आखिरी फिल्म की शूटिंग के समय मैंने उन में ऐसा कुछ अनयूजुअल नहीं नोटिस किया।
आपको बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के सुसाइड केस के मामले में सिंगर समर सिंह के ऊपर मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार समर सिंह अपने घर पर नहीं है। उनकी तलाश जारी है।
यह भी पढ़े: मशहूर कथावाचक जया किशोरी ने शादी के लिए रखी ऐसी शर्त बोली केवल इसी शर्त पर करूँगी अपनी शादी