फिल्म ‘विवाह’ साल 2006 में रिलीज हुआ था। इस फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार मिला। शाहिद कपूर और अमृता राव की जोड़ी ने बड़े पर्दे पर खूब धूम मचाया था। शाहिद कपूर और अमृता राव के किरदार के अलावा एक और किरदार लोगों को खूब पसंद आया था। वह था अमृता राव की बहन का किरदार जिसे अमृता प्रकाश ने निभाया था। इस फिल्म में अमृता प्रकाश ने छोटी का किरदार निभाया था। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।
इस फिल्म से वह रातों-रात मशहूर हो गई। वैसे तो अमृता प्रकाश और भी कई फिल्मों का हिस्सा रह चुकी है। मगर विवाह फिल्म ने अमृता को अटूट सफलता दिलाई। इस फिल्म के समय अमृता प्रकाश केवल 19 साल की थीं। आपको बता दे की अब अमृता 33 साल की हो गई हैं। और बीते सालों में उनका लुक काफी बदल चुका है। अब अमृता काफी खूबसूरत और हॉट हो चुकी है। अमृता की तस्वीर देख आप भी दंग रह जाएंगे।
View this post on Instagram
शाहिद कपूर की साली का बदला पूरा लुक
आपको बता दे की विवाह की छोटी यानी की अमृता प्रकाश का जन्म 12 मई 1987 में जयपुर में हुई थी। लेकिन उनका परिवार मुंबई में शिफ्ट हो हो गया था। मुंबई से ही अमृता ने अपनी पढ़ाई पूरी की।
View this post on Instagram
चार साल की उम्र से शुरू कर दिया काम
बता दे की अमृता प्रकाश ने महज 4 साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था। वह डाबर और ग्लूकॉन जैसी कई विज्ञापनों में भी दिखाई दी हैं। इसके अलावा अमृता कई सारे मलयालम फिल्मों में भी नजर आ चुकीं हैं।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर रहती हैं काफी एक्टिव
अमृता प्रकाश ने कई छोटे-बड़े किरदार निभाए। मगर साल 2006 में रिलीज हुई विवाह फिल्म ने उन्हें अटूट सफलता दिलाई। इस फिल्म के रिलीज के दौरान अमृता महज 19 साल की थीं। इस फिल्म को रिलीज़ हुए काफी समय बीत चूका है। इतने सालों में अमृता का लुक काफी बदल चुका हैं। आपको बता दे की अमृता प्रकाश सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अमृता की लेटेस्ट तस्वीर देख अब भी दंग रह जाएंगे।