अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा अपने पति क्रिकेटर विराट कोहली के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंची थी। यहां पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने पूजाअर्चना की। उनकी यह तस्वीर इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थी।
वहीं पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भिस्माआरती में भी हिस्सा लिया था। आपको बता दें कि उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के बाद अनुष्का शर्मा मध्यप्रदेश के महू स्थित अपने पुराने घर भी पहुंची थी। आपको बता दें कि यहां पर अनुष्का शर्मा का बचपन बीता था। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा के बचपन का कुछ हिस्सा मध्यप्रदेश के महू में भी बीता है।
अनुष्का शर्मा के पिता अजय कुमार शर्मा सेना में कर्नल के पद पर रह चूके हैं। इस वजह से अनुष्का का बचपन देश के कई जगहों पर बीता है। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा का परिवार महू में भी रह चुका है। इंदौर के महू में एक बड़ा आर्मी एरिया है जहां पर अनुष्का का बचपन बीता है।
हाल ही में अनुष्का इंदौर पहुंची थी और इसी दौरान वह महू भी गई। यहां पर अनुष्का ने अपनी पुरानी यादें ताजा की। अनुष्का ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है जहां पर उन्होंने अपने पुराने घर की झलकियां लोगों को दिखाई।
आपको बता दें कि अपने घर के अलावा अनुष्का शर्मा ने आर्मी स्कूल और स्विमिंग पूल की झलकियां भी लोगों को दिखाई। इस वीडियो में अनुष्का ने अपनी सहेलियों के घर भी दिखाएं।
अनुष्का शर्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, एक बार फिर महू, मध्य प्रदेश गई। वह जगह जहां मैंने पहली बार स्विमिंग सीखी। जहां पर मेरे भाई ने मेरे साथ चाल चली कि मैं अपने बर्थडे पर वीडियो गेम लूं, जो वह खेलता था। वह जगह जहां मैंने पापा के साथ स्कूटर चलाया। वह जगह जो हमेशा मेरे दिल में रहेगी।
अनुष्का की इस वीडियो पर लोगों ने जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दी। एक यूजर ने अनुष्का के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा ये है इमोशन। एक आर्मी ब्रैट ही इस इमोशन को समझ सकते हैं। एक और यूजर ने कमेंट किया महू यह मुझे इतना उदासीन बनाता है। एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा महू बेस्ट आर्मी कैंट है। एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा वाह महू की कितनी यादें हैं । आपको बता दें कि अनुष्का के इस पोस्ट पर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने भी अपना रिएक्शन दिया।
आपको बता दें कि कुछ समय पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच की सीरीज खेली गई। इस सीरीज का तीसरा मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया। यहां पर अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ पहुंची थी। इंदौर में महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के बाद अनुष्का शर्मा महू भी पहुंची जहां उनका बचपन गुजरा है।
View this post on Instagram