athiya-wedding-photo-share-by-sunil-shetty

सुनिल शेट्टी ने शेयर की बेटी आथिया के संगीत की एक बेहद प्यारी तस्वीर,तस्वीर के साथ लिखा काफी इमोशनल नोट

बॉलीवुड एक्ट्रेस और जाने-माने अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी ने भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल के साथ बीते 23 जनवरी को शादी रचा ली। उनकी शादी की तस्वीरें काफी ज्यादा वायरल हुई थी। लोग इस तस्वीर पर भरपूर प्यार लुटाते दिखे। इसी बीच आथिया शेट्टी के पिता अभिनेता सुनील शेट्टी ने शादी की एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो को सुनील शेट्टी ने काफी इमोशनल कैप्शन के साथ शेयर किया था।

सुनील और आथिया इस तस्वीर में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि यह तस्वीर को आथिया भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर चुकी है। सुनील शेट्टी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए काफी इमोशनल कैप्शन लिखा है। खबरों की माने तो सुनील शेट्टी अपनी बेटी को दुल्हन के रूप में देख इमोशनल होकर रोने लगे थे।

athiya-wedding-photo-share-by-sunil-shetty
सुनिल शेट्टी ने शेयर की बेटी आथिया के संगीत की एक बेहद प्यारी तस्वीर,तस्वीर के साथ लिखा काफी इमोशनल नोट

लिखा काफी इमोशनल कैप्शन

सुनील शेट्टी की लाडली आथिया की शादी हो चुकी है। सुनील शेट्टी ने शादी की एक तस्वीर शेयर कर अपनी बेटी को याद किया है। सुनील शेट्टी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “जिस दिन से तुम पैदा हुई मुझे उंगलियों पर नचा रही थी और अब तुमने मुझे अपनी धुन पर नचाया। मेरी बेबी तुमको बहुत प्यार करता हूं। सदा सुखी रहो। आथिया ने पिता के इस इमोशनल पोस्ट पर अपना रिएक्शन भी दिया।

athiya-wedding-photo-share-by-sunil-shetty
सुनिल शेट्टी ने शेयर की बेटी आथिया के संगीत की एक बेहद प्यारी तस्वीर,तस्वीर के साथ लिखा काफी इमोशनल नोट

सुनील शेट्टी के फैंस भी हो गए इमोशनल

सुनील शेट्टी द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर इन दिनों काफी ज्यादा वायरल हो रही है। उनके फैंस उनकी इस तस्वीर को देखकर काफी इमोशनल हो गए हैं। फैंस ने इस तस्वीर पर जमकर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “मैं इस फोटो में पिता का प्यार महसूस कर सकता हूं”। एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “ऐसा पिता सबको मिले”। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि, “अन्ना सर पिता के तौर पर आप प्रेरणा देते हो”।

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

 

पहले भी सुनील शेट्टी आथिया की शादी की तस्वीर पोस्ट कर चुके हैं। सुनील शेट्टी और उनके बेटे ने आथिया और राहुल की शादी की खुशी में मीडिया कर्मियों में मिठाईयां भी बाटी थी। बता दें कि आथिया और केएल राहुल की शादी काफी प्राइवेट रखी गई थी। उनकी शादी में उनके परिवार वाले और कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे।

यह भी पढ़े: कबीर बेदी ने बेटी की उम्र की लड़की से रचाई चौथी शादी ख़ुद से 30 साल छोटी पत्नी के साथ वायरल हो रही फोटो देखिये