बागेश्वर धाम के बाबा इन दिनों काफी चर्चा में है। बागेश्वर महाराज के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लोगों की मन की बात जानने का दावा करते हैं। बता दे की अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति ने उन पर जादू-टोने और अंधविश्वास फैलने का आरोप लगाया है। इन दिनों यह मामला जोरों पर है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री के परिवार और उनकी कुछ खास फोटो दिखाने जा रहे हैं। जो अपने पहले कभी नहीं देखी होगी।
मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम सरकार की चर्चा आजकल जोरों पर है। सोशल मीडिया पर इन दिनों यहां की ढेर सारी तस्वीरें वायरल होती दिख रही है।
आज हम आपके साथ महाराज धीरेंद्र शास्त्री और उनके परिवार की कुछ पुरानी तस्वीरें साझा करने जा रहे हैं। यह तस्वीर उनके कुछ करीबी रिश्तेदारों के द्वारा साझा की गई है। तो चलिए देखते हैं बाबा धीरेंद्र शास्त्री की कुछ अनदेखी तस्वीरें।
इस तस्वीर में आप जिसे देख रहे हैं उन्हीं के पास रहकर महाराजा धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी स्कूलिंग पूरी की थी।
बागेश्वर धाम सरकार एक तीर्थ स्थान है जो मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है। बागेश्वर धाम बालाजी को समर्पित भगवान का एक मंदिर है।
बता दे की बागेश्वर धाम के पुजारी और कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अंधविश्वास बढ़ाने का आरोप लगाया जा रहा है।
अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति ने धीरेंद्र पर जादू टोने और अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया था। यह मुद्दा इन दिनों काफी चर्चा में है।
इतना ही नहीं अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति के लगाए गए आरोप पर हिंदू संगठनों ने भी पलटवार किया। हिंदू संगठनों ने भी अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति के प्रमुख श्याम मानव का पुतला दहन किया था। बता दे की महाराजा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रायपुर के दिव्य दरबार में श्याम मानव को आमंत्रित किया था।
बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर लगाए गए आरोप पर उनका कहना है कि भारत में चादर चढ़ाना और कैंडल जलाना तो आस्था है मगर अर्जी का नारियल बांधना अंधविश्वास है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में हिंदू बाबाओं के खिलाफ खास अभियान चलाया जा रहा है। इस वजह से उन्हें भी निशाना बनाया जा रहा है। लेकिन वह इस सब बातों से डरते नहीं है।
यह भी पढ़े: मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी से शादी करने जा रहे हैं बागेश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री !