इंटरनेट पर हम रोज लाखों वीडियोज देखते हैं। कुछ वीडियोज हमें इमोशनल कर देती है। तो कुछ वीडियोज हमें हंसी से लोट-पोट कर देती है। इंटरनेट का यह नया युग ऐसा है जिसमें कोई भी रातों-रात स्टार बन सकता है। आपने इंटरनेट की बदौलत कई लोगों को रातों-रात फेमस होते हुए देखा होगा। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दुल्हन अपनी ही शादी में जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही है। दुल्हन के डांस ने लोगों का दिल जीत लिया है।
अपनी मेहंदी पर जमकर नाची दुल्हन
आपको बता दें कि यह वीडियो इंस्टाग्राम पर डांस वेडिंग नाम के एक अकाउंट द्वारा शेयर की गई है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि, मेहंदी में खूब डांस कर रही थी दुल्हन।
आपको बता दें कि यह वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है। इस वीडियो में दुल्हन अपने मेहंदी पर जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही है। दुल्हन और उनकी सहेलियां ‘कभी खुशी कभी गम’ के गाने ‘बोले चूड़ियां’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। दुल्हन का मनमोहक डांस लोगों का दिल जित रहा है। दुल्हन ने पिले रंग का खूबसूरत लहंगा पहना है। वह काकी खूबसूरत लग रही है।
जमकर वायरल हो रही है विडियो
दुल्हन के इस लाजवाब डांस पर वहां पर मौजूद लोग जमकर तालियां बजा रहे हैं और दुल्हन का उत्साह बढ़ाते दिख रहे हैं। इन दिनों यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दुल्हन के डांस कि लोग खूब तारीफ भी कर रहे हैं। इस वीडियो की वजह से यह दुल्हन इंटरनेट सेंसशन बन चुकी है। इस वीडियो को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस वीडियो को लोग जमकर लाइक और शेयर करते दिख रहे हैं। दुल्हन के जबरदस्त डांस पर आप भी दिल हार बैठेंगे। देखिए वीडियो।
View this post on Instagram
यह भी पढ़े: पाकिस्तान के अंबानी कहलाने वाले मियां मोहम्मद मंशा और मुकेश अंबानी के बीच इतना हैं संपत्ति का अंतर