चंदन प्रभाकर हिंदुस्तान के जाने-माने कॉमेडियन है। चंदन प्रभाकर ‘द कपिल शर्मा शो’ में चंदू चाय वाले के किरदार में नजर आते हैं। इस किरदार ने चंदन प्रभाकर को हिंदुस्तान का जाना माना चेहरा बना दिया है। ‘द कपिल शर्मा शो’ टेलीविजन का मोस्ट पॉपुलर शो है। यह शो पिछले 10 वर्षों से लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है।
इतने सालों में इस शो में कई कॉमेडियन आए और गए। मगर चंदन प्रभाकर शो के शुरुआती दिनों से लेकर अब तक इस शो से जुड़े हुए हैं। बता दे कि चंदन प्रभाकर का जन्म सन 1981 में अमृतसर पंजाब में हुआ।
चंदन कई वर्षों से ‘द कपिल शर्मा शो’ से जुड़े हुए हैं। इस शो ने उन्हे अटूट दौलत और शोहरत दी है। चंदन की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। बता दे की चंदन के इंस्टाग्राम पर 276K फॉलोवर है। वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। चंदन के सोशल मीडिया पोस्ट से उनके घर की कुछ झलकियां दिखती है। आपको बता दें कि चंदन बड़े आलीशान और खूबसूरत घर के मालिक हैं।
‘द कपिल शर्मा शो’ के अलावा चंदन ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में भी नजर आ चुके हैं।
कारों का है शानदार कलेक्शन
आलीशान घर के साथ-साथ चंदन के पास काफी बड़ी और लग्जरियस गाड़ियां भी है। उनके पास एक्सयूवी 700, बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज 320 जैसी लग्जरी गाड़ियां है।
काफी खूबसूरत है चंदन प्रभाकर की पत्नी
आपको बता दें कि चंदन शादीशुदा हैं। उनकी पत्नी का नाम नंदिनी खन्ना है। चंदन ने नंदिनी से साल 2015 में शादी रचाई थी। चंदन की पत्नी काफी ज्यादा खूबसूरत हैं। अपनी खूबसूरती से वह बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं। नकी पत्नी को कई बार उनके साथ इवेंट में देखा गया है। मगर वह ज्यादातर लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं।
उनकी खूबसूरती देख आप भी दंग रह जाएंगे। चंदन और नंदिनी की एक प्यारी सी बेटी भी है। चंदन अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं।
यह भी पढ़े: फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ की छोटी अंजलि अब दिखती है दिखती है ऐसी, सामने आई सना साइड की लेटेस्ट तस्वीर