devika-ranis-husband-used-to-beat-her-badly

इस बॉलीवुड अभिनेत्री के पति बुखार में भी करवाता था काम, मना करने पर करता था मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न

आज हम आपको अपने इस पोस्ट के माध्यम से भारतीय सिनेमा की पहली महिला देविका रानी के निजी जिंदगी से जुड़ी हुई कुछ अनसुनी बात बताने जा रहे हैं। जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। आइए जानते हैं पूरी कहानी को विस्तार से।

भारतीय सिनेमा की पहली महिला थी देविका रानी

क्या आप भारतीय सिनेमा की पहली महिला कौन थी जानते हैं? अगर नहीं जानते तो बता दे कि भारतीय सिनेमा की पहली महिला देविका रानी थी। आज हम आपको अपने इस पोस्ट के माध्यम से देविका रानी की निजी जिंदगी से जुड़ी हुई कुछ अनसुनी बातें बताने जा रहे हैं। जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। बता दे कि भारतीय सिनेमा की पहली महिला देविका रानी अपने व्यक्तित्व से काफी बेबाक और बिंदास थी। वह अपनी जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीती थी।

devika-ranis-husband-used-to-beat-her-badly

फिल्मी दुनिया में महिलाओं का रास्ता किया आसान

आपको बता दें कि देविका रानी बेहद ही खूबसूरत थी। उस समय के दौर में उनकी खूबसूरती का कोई मुकाबला नहीं था। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि देविका ने उस समय फिल्मी दुनिया में कदम रखा जब महिलाओं को घर से निकलना तक मना था। देविका ने अपने हिम्मत और साहस के बलबूते फिल्मी दुनिया में अपना कदम रखा और महिलाओं की स्वतंत्रता के लिए समाज को एक नई दिशा दिखाया। उन्होंने अपने इस साहसी कदम से महिलाओं के लिए फिल्मी दुनिया में कदम रखने की राह को भी आसान किया।

devika-ranis-husband-used-to-beat-her-badly

उस दौर में किसिंग सीन करने के लिए जानी जाती है देविका

आपको बता दें कि आज बॉलीवुड जिस भी मुकाम पर है उसमें देविका रानी का भी बहुत बड़ा हाथ है। बता दे कि उस समय पर्दे पर किसिंग सीन को लाने में भी देविका रानी का ही हाथ था। जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे आज भी फिल्मों में कुछ किसिंग सींस को देखकर हंगामा मच जाता है। तो सोचिए उस समय जब देविका रानी ने पर्दे पर किसिंग सीन दिया होगा तो कितना हंगामा मचा होगा। लेकिन देविका बहुत की साहसी थी। वह कुछ भी करने से डरती नहीं थी।

विदेश में रहकर पढी थी देविका रानी

आपको बता दें कि देविका रानी की शिक्षा दीक्षा विदेश से हुई थी। इसी वजह से वह बहुत ही स्वतंत्र ख्यालों की थी। बता दे कि अपने काम से भारत का डंका विदेशों में बजाने वाली देविका की प्रोफेशनल लाइफ जितनी ही शानदार थी। उतनी ही उनकी निजी जिंदगी समस्याओं से भरी हुई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि देविका के पति उनके साथ दुर्व्यवहार करते थे। उनके पति उन्हें मारते पीटते थे और शारीरिक और मानसिक यातना देते थे।

devika-ranis-husband-used-to-beat-her-badly

पति से 16 साल छोटी थी देविका

देविका की निजी जिंदगी की बात करें तो फिल्मों में आने से पहले ही उनकी मुलाकात एक्टर और डायरेक्टर हिमांशु राय से हुई थी। दोनों की उम्र में करीब 16 साल का फैसला था। फिर भी दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। बता दें कि दोनों कुछ समय साथ रहने के बाद एक दूसरे से शादी कर ली थी। शादी करने के बाद दोनों ने साल 1933 में आई फिल्म ‘कर्मा’ में एक साथ काम किया था। इस फिल्म में दोनों ने 4 मिनट तक लंबा किसिंग सीन किया था। दोनों के बीच सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था और दोनों अपने सपने को साकार करने में लगे हुए थे।

बॉम्बे टॉकीज की नींव डाली देविका और उनके पति ने

आपको बता दें कि दोनों ने कुछ सालों तक फिल्मों में काम करने के बाद प्रोफेशनल स्टूडियो बॉम्बे टॉकीज की नींव डाली। इस स्टूडियो को सफल बनाने में भी दोनों ने जी तोड़ मेहनत किया। दीपिका ने करीब एक दर्जन फिल्मों में काम किया। वह दर्शकों की चहेती बन गई थी। देविका की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों बहुत ही अच्छी चल रही थी तभी उन्हें अपने पति के बारे में कुछ हैरान कर देने वाली बात पता चलती है। बता दे कि देविका को पता चलता है कि उनके पति हिमांशु पहले से ही शादीशुदा है और उनकी एक बेटी भी है।

devika-ranis-husband-used-to-beat-her-badly

पहले से ही शादीशुदा थे देविका के पति

पति के शादीशुदा होने की बात पता चलते ही देविका की अपने पति के साथ मनमुटाव चलने लगा। दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आ गई। दोनों का रिश्ता इस कदर बिखरने लगा कि बाद में हिमांशु देविका को टॉर्चर करने लगे। देविका के पति उनके साथ हाथापाई करने लगे। वह बुखार में भी देविका से काम करवाते थे। एक बार तो उनके पति ने उन्हें इतना पीटा कि वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। दीपिका के पति उन्हें मानसिक और शारीरिक उत्पीड़ित करते थे।

पति के मरने के बाद की दूसरी शादी

आपको बता दें कि जब द्वितीय विश्व युद्ध शुरू हुआ तब देविका और उनके पति के स्टूडियो बॉम्बे टॉकीज पर बुरा असर पड़ा। जिस वजह से साल 1940 में उनके पति हिमांशु को नर्वस ब्रेकडाउन हुआ और वह इस दुनिया को छोड़ कर चले गए। पति के गुजर जाने के बाद दीपिका ने प्रोडक्शन की कमान अपने हाथ में संभाली और प्रोड्यूसर बनकर कुछ दिनों तक प्रोडक्शन को चलाया। बाद में उन्होंने स्टूडियो के सारे शेयर बेच रूसी आर्टिस्ट स्वेतोस्लाव रोइरिख से शादी कर ली. उन्हें रोइरिख से शादी के बाद ही वो जिंदगी मिली जो वह जीना चाहती थीं.

इस बॉलीवुड अभिनेत्री के पति बुखार में भी करवाता था काम, मना करने पर करता था मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न

यह भी पढें- ऐश्वर्या और आलिया से भी ज्यादा खूबसूरत है खूंखार विलेन अमरीश पुरी की बेटी ! अमरीश की बेटी की वायरल तस्वीरें देख पागल हुए लोग।