महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं। महेंद्र सिंह धोनी का नाम दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में आता है। अपने नेतृत्व में धोनी ने भारत को कई असाधारण जीत दिलवाई। आपको बता दें कि धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 में झारखंड में हुआ। धोनी के पिता का नाम पान सिंह और उनकी माता का नाम देवकी देवी है। पान सिंह और देवकी देवी की तीन संतानों में धोनी सबसे छोटे हैं।
रांची जैसे छोटे शहर से निकलकर धोनी ने विश्व में अपना नाम कमाया। धोनी के दुनियाभर में लाखों फैंस है। क्रिकेट करियर के साथ-साथ धोनी की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। बता दे कि धोनी ने साक्षी रावत से शादी रचाई है। आज हम आपको इस आर्टिकल के द्वारा धोनी और साक्षी की इंटरेस्टिंग लव स्टोरी के बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते हैं कैसे हुई धोनी और साक्षी की शादी।
साल 2010 में हुई साक्षी और धोनी की शादी
आपको बता दें कि क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने 4 जुलाई 2010 को साक्षी रावत से शादी की। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि धोनी और साक्षी एक दूसरे को पहले से ही जानते थे। दोनों के बीच बचपन से ही जान पहचान थी। बता दे कि महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी के पिता रांची में एक ही कंपनी में साथ काम करते थे। दोनो के परिवारों के बीच अच्छी दोस्ती थी।
इतना ही नहीं वह दोनों रांची के एक ही स्कूल से पढ़े हैं। कुछ समय बाद साक्षी का पूरा परिवार देहरादून में शिफ्ट हो गया। क्युकी यहां पर साक्षी के दादाजी रहते थे। साक्षी के देहरादून शिफ्ट हो जाने के बाद दोनों का एक-दूसरे के साथ पूरी तरह से कांटेक्ट खत्म हो गया। मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। कई सालों के बाद धोनी और साक्षी की मुलाकात कोलकाता के ताज बंगाल होटल में हुई।
बता दे की साल 2007 में भारतीय क्रिकेट टीम इसी होटल में ठहरी थी। वहीं पर धोनी की मुलाकात साक्षी से हुई। आपको बता दें कि साक्षी इस होटल में इंटर्न थी। साक्षी और धोनी की मुलाकात होटल के मैनेजर ने करवाई। जिस दिन साक्षी और धोनी की मुलाकात हुई वह दिन साक्षी का इस होटल में आखिरी दिन था।
साक्षी के चले जाने के बाद धोनी ने मैनेजर से उनका नंबर लिया। नंबर मिलने के बाद धोनी ने साक्षी को मैसेज किया। आपको बता दें कि साक्षी को इस बात की खबर नहीं थी कि धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान है। जब धोनी ने उन्हें यह बात बताई तो साक्षी को लगा कि वह मजाक कर रहे हैं। कई दिनों तक वह दोनों एक दूसरे से बातें करते रहे। कई महीनों की बातचीत के बाद मार्च 2008 में दोनों रिलेशनशिप में आ गए।
कुछ साल रिलेशनशिप में रहने के बाद 3 जुलाई 2010 को साक्षी और धोनी की सगाई देहरादून के एक होटल में हुई। 4 जुलाई 2010 को उन्होंने शादी रचा ली। शादी में उनके परिवार वालों के साथ उनके कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। 6 फरवरी 2015 को दोनों माता-पिता बने। उनकी बेटी जीवा का जन्म हुआ। आपको बता दें कि धोनी और साक्षी के उम्र में 7 साल का फासला है। धोनी साक्षी से उम्र में 7 साल बड़े हैं।