महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी को कैप्टन कूल के नाम से भी जाना जाता है। अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से धोनी ने सभी को अपना दीवाना बना लिया है। हिंदुस्तान में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में उनके लाखों फैंस है।
साल 2008 में जीताआईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड
धोनी का नाम देश के महानतम खिलाड़ियों में आता है। धुआंधार बल्लेबाजी से महेंद्र सिंह धोनी ने कई रिकॉर्ड स्थापित किए हैं।
आपको बता दें कि रांची में जन्मे महेंद्र सिंह धोनी को पद्म भूषण ,पद्म श्री, मेजर ध्यान चंद्र जैसे खेल रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
इसके अलावा साल 2008 में आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड पाने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय खेल में धोनी का डेब्यू कुछ खास नहीं रहा था। मगर समय के साथ धोनी टीम के अहम खिलाड़ी बन गए। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को कई महत्वपूर्ण जीत दिलाई।
बता दे कि आईपीएल में भी चेन्नई सुपर किंग्स को उन्होंने चार बार आईपीएल का खिताब जितवाया। इतना ही नहीं चेन्नई सुपर किंग्स एक ऐसी टीम है जो सबसे ज्यादा बार आईपीएल के फाइनल तक पहुंची है।
साल 2010 में रचाई साक्षी से शादी
आज हम आपके महेंद्र सिंह धोनी और उनके परिवार की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीर दिखाने जा रहे हैं। धोनी की पत्नी का नाम साक्षी है। बता दें कि साल 2008 से धोनी और साक्षी एक दूसरे को डेट करने लगे थे।
डेटिंग के 2 साल बाद ही दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। जुलाई 2010 को धोनी और साक्षी शादी के बंधन में बंध गए। धोनी और साक्षी की एक बेटी है। जिसका नाम जीवा है। जीवा का जन्म 6 जनवरी 2015 को हुआ था।
यह भी पढ़े: महेंद्र सिंह धोनी की नए आलीशान घर के अंदर की खूबसूरत अनदेखी तस्वीरें!