fight-between-anu-kapoor-priyanka-chopra

शक्ल अच्छी ना होने की वजह से अन्नु कपूर के साथ इंटीमेट सीन शूट करने से मना कर दिया था प्रियंका चोपड़ा ने और फिर…

अभिनेता अन्नु कपूर को तो आप सभी जानते ही होंगे। अगर नहीं जानते तो बता दे अन्नू कपूर टेलीविजन और फिल्मी दुनिया के मंझे हुए कलाकारों में से एक हैं। बता दें कि अन्नू कपूर सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं बल्कि एक बेहतरीन सिंगर, डायरेक्टर और रेडियो डिस्क जॉकी भी है। इसके साथ ही साथ अन्नु कपूर ने टेलीविजन प्रजेंटर के तौर पर ही भी काम कर चुके हैं। बता दे कि अन्नू कपूर का एक रेडियो शो भी आता है। जिसका नाम है ‘सुहाना सफर विद अन्नू कपूर।’

इस सीन की सूट को लेकर हुआ था अन्नू कपूर और प्रियंका चोपड़ा के बीच विवाद

अपनी इस शो की वजह से भी अन्नू कपूर चर्चा में रहते हैं। आज हम आपको अपने इस पोस्ट के माध्यम से अन्नु कपूर से जुड़े हुए एक विवाद के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं। बता दे कि अन्नु कपूर का यह विवाद प्रियंका चोपड़ा के साथ हुआ था। अन्नू कपूर का यह विवाद इसलिए हुआ था। क्योंकि प्रियंका चोपड़ा ने उनके साथ एक सीन शूट करने से मना कर दिया था।

fight between anu kapoor & priyanka chopra

सूत्रों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा के इस सीन को शूट करने के पीछे की वजह बताई गई थी कि अन्नू कपूर ना तो दिखने में अच्छे हैं। और ना ही हीरो की तरह लगते हैं।

fight between anu kapoor & priyanka chopra

प्रियंका ने मना कर दिया था अन्नु के साथ इंटिमेट सीन शूट करने के लिए

आपको बता दें कि यह वाक्या फिल्म ‘सात खून माफ’ की शूटिंग के दौरान का है। इस फिल्म में अन्नू प्रियंका के साथ पतियों में से एक पति थे। बता दें कि दोनों के बीच के विवाद का खुलासा खुद अन्नू कपूर ने इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान किया था। अन्नू कपूर ने इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान बताया था कि, ‘प्रियंका चोपड़ा ने उनके साथ इंटिमेट सीन शूट करने से मना कर दिया था।’

fight between anu kapoor & priyanka chopra

जब मीडिया के द्वारा अन्नू कपूर से पूछा गया कि प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें मना क्यों किया था।

शक्ल अच्छी और हीरो ना होने की वजह से मना किया था प्रियंका चोपड़ा ने

तब अन्नू कपूर ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि, ‘इसके पीछे की वजह यह थी कि ना तो मैं दिखने में अच्छा लगता था। और ना ही मैं हीरो के जैसा लगता था। इसी वजह से उन्होंने मेरे साथ शूट करने से मना कर दिया था।’ अन्नु कपूर ने आगे कहा था कि, ‘अगर वह हीरो होते तो प्रियंका उनके साथ इंटिमेट सीन सूट करने से मना नहीं करती। क्योंकि प्रियंका को हीरो के साथ इंटीमेट सीन सूट करने में कोई प्रॉब्लम नहीं थी।’

fight between anu kapoor & priyanka chopra

खुद का अन्नू कपूर ने किया था इस बात का खुलासा

अन्नु ने आगे कहा था कि, ‘अगर कोई अभिनेता जो कि हीरो ना हो। उसे इंटिमेट सीन शूट करना होता है। तो उसे इस तरह के कॉमेंट्स का सामना करना पड़ता है। बता दें कि इन सब बातों के दौरान अन्नू कपूर ने कहीं भी प्रियंका चोपड़ा का नाम खुलकर नहीं लिया था। एक रिपोर्टर द्वारा जब अन्नू कपूर से पूछा गया कि, ‘प्रियंका का हस्बैंड बनकर फिल्म में आपको कैसा लगा।’

fight between anu kapoor & priyanka chopra

तब इस सवाल का जवाब देते हुए अन्नू कपूर ने कहा कि, ‘लोग उनके परफॉर्मेंस पर उन्हें जज करेंगे ना कि इस बात पर कि प्रियंका के हस्बैंड बने हैं।’

fight between anu kapoor & priyanka chopra

इंटीमेट सीन करने को लेकर चर्चा में छा गए थे अन्नू कपूर

आपको बता दें कि अन्नू कपूर इस फिल्म में इंटिमेट सीन करने को लेकर खूब चर्चा में रहे थे। इस फिल्म में 65 साल की उम्र में अन्नु कपूर ने अपने से कई साल छोटी अश्मिता बख्शी के साथ बोल्ड और इंटिमेट सीन किया था। बता दें कि इससे पहले उन्होंने इतने बोल्ड और इंटिमेट सीन कभी नहीं किए थे।

fight between anu kapoor & priyanka chopra

इस फिल्म के बाद से अन्नू कपूर का इमेज अचानक से काफी बदल गया था। अन्नू कपूर के साथ इंटीमेट सीन करने को लेकर अश्मिता ने कहा था कि, ‘यह प्रॉपर लव मेकिंग सीन थे।’

गरम मोम गिराया था अन्नू कपूर ने अभिनेत्री अश्मिता पर

अश्मिता ने आगे कहा, “ये सीन रानी उमंगलता की अपने पति भद्र प्रताप सिंह के साथ पहली रात का सीन था, इसलिए ये काफी सेंशुअल दिखाया जाना था। वह इस सीन को लेकर काफई कॉन्शियस थीं, लेकिन अन्नू कपूर ने मुझे काफी कम्फर्टेबल रखा।” सीन के सबसे मुश्किल पार्ट पर बात करते हुए अश्मिता ने कहा था कि, ‘इस सीन में सबसे मुश्किल पार्ट था. जब उनकी पीठ पर गर्म पिघला हुआ मोम डाला गया था।’

fight between anu kapoor & priyanka chopra

उन्होंने यह भी कहा कि, ‘यह असल में किया गया था। इसमें कुछ भी आर्टिफिशियल नहीं था।’

fight between anu kapoor & priyanka chopra

अनिल कपूर है अन्नू कपूर का असली नाम

अस्मिता ने आगे कहा, ‘मेरी पीठ बिल्कुल खुली थी। जिसपर केवल पतली सी सिलिकॉन शीट थी। ताकि उसकी गर्माहट का असर कम हो। ये काफी टॉर्चर वाला सीन था। लेकिन काफी शानदार शूट हुआ और इस सीन की जमकर तारीफ भी हुई।’ अन्नु कपूर की बायोग्राफी की बात करें तो अन्नू कपूर का जन्म 20 फरवरी 1956 को भोपाल के इतवारा में हुआ था।

fight between anu kapoor & priyanka chopra

आपको बता दें कि अन्नु कपूर का असली नाम अनिल कपूर था। लेकिन इंडस्ट्री में पहले से अभिनेता अनिल कपूर मौजूद थे। इसलिए लोगों को कन्फ्यूजन ना हो। इस वजह से उन्होंने अपना नाम बदलकर अन्नु कपूर रख लिया था।

यह भी पढें- बॉयफ्रेंड के इवेंट में पहुंची अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली, सासू मां के साथ बैठकर गप्पे मारते नजर आई नव्या