गौतम अडानी देश के बड़े और अमीर उद्योगपतियों में से एक है। आपको बता दें कि गौतम अडानी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में गौतम अडानी की आलीशान घर की कुछ झलकियां दिखाने जा रहे हैं। गौतम अडानी के खूबसूरत घर की तस्वीर देखकर आप सचमुच दंग रह जाएंगे।
आपको बता दें कि इस आलीशान घर की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। करोड़ों के आलीशान घर के अलावा गौतम अडानी के पास दुनिया की महंगी से महंगी गाड़ियों का भी कलेक्शन है। तो चलिए जानते हैं गौतम अडानी के आलीशान घर और महंगी गाड़ियों के कलेक्शन के बारे में ।
महज 15 साल की उम्र में छोड़ा घर
आपको बता दें कि गौतम अडानी का बचपना अभावों में गुजरा। महज 15 साल की उम्र में गौतम अडानी ने अपनी पढ़ाई छोड़ दी और मुंबई में जाकर रहने लगे। मुंबई में उन्हे काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा। मगर कुछ समय के बाद वह अपने घर अहमदाबाद लौट आए। यहां पर उन्होंने अपना कारोबार शुरू किया। और देखते ही देखते वह दुनिया के बड़े बिजनेसमैन बन गए। आज गौतम अडानी के पास दुनिया की हर एक ऐसो आराम की चीजें हैं।
आपको बता दें कि अहमदाबाद में गौतम अडानी का एक आलीशान घर है। इस घर की कीमत 400 करोड़ से भी अधिक बताई जा रही है। उनका यह करोड़ों का घर 3.4 एकड़ में फैला हुआ है। इस घर में तमाम तरह की सुख सुविधाओं का इंतजाम है। बता दे कि गौतम अडानी के इस आलीशान घर में 6 डाइनिंग रूम, 7 बैडरूम और 7000 स्क्वायर फीट में फैली हुई एक स्टाफ क्वार्टर है। घर के चारों ओर हरे भरे पेड़ पौधे भी लगे हुए हैं जो उनके घर की शोभा को और बढ़ाता है।
प्राइवेट जेट और महंगी कारों का है शानदार कलेक्शन
आलीशान घर के अलावा गौतम अडानी के पास तीन प्राइवेट जेट है। प्राइवेट जेट के अलावा गौतम अडानी के पास तीन हेलीकॉप्टर भी है। जिसकी कीमत 12 करोड़ से भी अधिक बताई गई है। इतना ही नहीं उनके पास कई शानदार लग्जरी गाड़ियों का भी कनेक्शन है। जिसमे रोल्स रॉयस घोस्ट, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, फेरारी, ऑडी Q7 जैसी गाड़ियां शामिल है।
करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं गौतम अडानी
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी की कुल संपत्ति साल 2023 में 57 बिलियन डॉलर है। बता दें कि अप्रैल 2022 में उन्होंने 100 बिलीयन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया था। मगर हिंडनबर्ग के रिपोर्ट के आने के बाद गौतम अडानी की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई।
यह भी पढ़े: मुकेश अंबानी के तीनो बच्चे बचपन में दिखते थे कुछ ऐसे पहचानना हुआ मुश्किल, देखिये कुछ अनदेखी फ़ोटोज