harshali-malhotra-comeback-after-8-years

बजरंगी भाईजान की प्यारी ‘मुन्नी’ के हॉटनेस के हो रहे है अब चारो तरफ़ चर्चे, 8 साल के लंबे अंतराल के बाद इस मूवी से करने जा रही है बड़े पर्दे पर वापसी

सलमान खान कई दशकों से इस फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। सलमान खान इंडस्ट्री में दबंग खान के नाम से भी जाने जाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में सलमान की एक अलग धाक है। सलमान खान को कई नए सितारों को मौका देते हुए भी देखा गया है। उनकी दरियादिली की वजह से कई लोग आज इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन चुके हैं। उन्होंने कई कलाकारों को फिल्मों में चांस दिया है। बता दें कि हिमेश रेशमिया,कैटरीना कैफ, स्नेहा उल्लाल, जरीन खान, डेज़ी शाह, सोनाक्षी सिन्हा, शाहनाज गिल, पलक तिवारी समेत कई ऐसे नाम है जिन्हें सलमान ने अपनी फिल्मों में मौका दिया है। उन्हीं में से एक कलाकार है हर्षाली मल्होत्रा। आपको बता दें कि हर्षाली मल्होत्रा ने फिल्म बजरंगी भाईजान में मुन्नी का किरदार निभाया था। मुनि के किरदार की वजह से हर्षाली घर-घर में छा गई थी।

harshali-malhotra-comeback-after-8-years

बजरंगी भाईजान की प्यारी मुन्नी

फिल्म बजरंगी भाईजान साल 2015 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। यह फिल्म एक पाकिस्तानी गूंगी बच्ची मुन्नी के इर्द-गिर्द घूमती है। मुन्नी के किरदार को हर्षाली मल्होत्रा ने निभाया था। इस फिल्म में हर्षाली ने अपनी मासूमियत से लोगों को अपना दीवाना बना लिया। हर्षाली ने अपनी मासूमियत और दमदार परफॉर्मेंस से लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म में सलमान खान की एक्टिंग को भी लोगों ने खूब सराहा। इस फिल्म को रिलीज हुए काफी समय हो चुका है। मुन्नी अब काफी बड़ी हो गई है। बता दे की मुन्नी का किरदार निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा अब 14 साल की हो गई हैं। बीते सालों में मुन्नी का लुक काफी बदल गया है। वह अब काफी खूबसूरत लगती हैं।

harshali-malhotra-comeback-after-8-years

हर्षाली मल्होत्रा के बारे में

आपको बता दें कि हर्षाली मल्होत्रा का जन्म साल 2008 में मुंबई में हुआ था। हर्षाली छोटी सी उम्र से ही एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हो गई। बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में काम किया। बता दें कि बजरंगी भाईजान से पहले हर्षाली “कुबूल है”, “लौट आओ त्रिशा” और “सावधान इंडिया” जैसे पॉपुलर टीवी सीरियल्स में काम कर चुकीं थीं। इन सभी सीरियल्स में हर्षाली के परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया। उसके बाद वह फिल्म बजरंगी भाईजान में नजर आई। इस फिल्म से हर्षाली ने पापुलैरिटी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस फ़िल्म के समय हर्षाली महज 6 साल की थी। फिल्म के लिए हर्षाली को बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का स्क्रीन अवार्ड भी मिला था। इसके अलावा साल 2022 में उन्हें 12वें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

8 साल बाद करने जा रही है वापसी

फिल्म बजरंगी भाईजान के बाद हर्षाली मल्होत्रा ने फिल्मों से दूरी बना ली। बजरंगी भाईजान के बाद उन्हें कई फिल्म्स और टीवी शोज का ऑफर आया मगर अपनी पढ़ाई पुरी करने के लिए उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली था। मगर हर्षाली 8 साल के लंबे इंतजार के बाद जल्द बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। आपको बता दें कि हर्षाली जल्द फिल्म “नास्तिक” में नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़े: ऐश्वर्या की 3, कटरीना की 2 हमशक्ल जो कर चुकी है बॉलीवुड फ़िल्मो में काम, जल्दी ही मूवी में दिखने वाली है कियारा की भी हमशक्ल