बॉलीवुड के सितारे अपने गुड लुक्स की वजह से जाने जाते हैं। इंडिया में फिल्मी सितारों का काफी क्रेज है। फिल्मी सितारों के बारे में लोग हर छोटी से बड़ी बात जानना चाहते हैं। लोग उनके स्टाइल और लुक को कॉपी भी करते हैं। यह फिल्मी सितारे अपने लुक्स और शानदार ड्रेसिंग स्टाइल की वजह से खूब सुर्खियां बटोरते हैं। मगर बॉलीवुड में कदम रखने से पहले कुछ फ़िल्मी सितारों का लुक एकदम अलग था।
यदि आप इन सितारों की पुरानी तस्वीर देखेंगे तो आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। जी हां, फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले यह सितारे बिल्कुल अलग दिखते थे। आज हम आपको इस आर्टिकल में बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारों की तस्वीर दिखाने जा रहे हैं जिनके स्टाइल और लुक पर लोग मरते हैं। मगर फिल्मों में आने से पहले यह सितारे बिल्कुल अलग दिखते थे। उनकी पुरानी तस्वीर को देख आप उन्हें पहचान नहीं पाएंगे। तो चलिए देखते हैं इन फिल्मी सितारों की कुछ पुरानी तस्वीरें।
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। सोनाक्षी ने फिल्म दबंग से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म सुपरहिट रही और सोनाक्षी रातों-रात हिंदुस्तान की मशहूर एक्ट्रेस बन गई। सोनाक्षी की खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। मगर फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी सिन्हा बिल्कुल अलग दिखती थी। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सोनाक्षी का वजन 90 किलो था। फिल्मों में काम करने से पहले सोनाक्षी ने अपना 30 किलो वजन घटाया।
आलिया भट्ट
आज आलिया भट्ट बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को हाईवे, उड़ता पंजाब, गंगूबाई, राजी जैसी कई शानदार फिल्में दी है। आलिया भट्ट की खूबसूरती और क्यूटनेस के लाखों दीवाने हैं। आज वह बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश अभिनेत्री हैं। मगर फिल्मों में कदम रखने से पहले आलिया भट्ट गोल-मटोल हुआ करती थी। उनकी पुरानी तस्वीर को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। पुरानी तस्वीर में आलिया का लुक बिल्कुल ही अलग है।
कृति सेनन
कृति सेनन बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। कृति सेनन ने फिल्म हीरोपंती से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उनकी शानदार ड्रेसिंग स्टाइल और खूबसूरती के लोग दीवाने है। मगर फिल्मों में कदम रखने से पहले कृति बिल्कुल अलग दिखती थी। उनकी पुरानी तस्वीर देख आप भी हैरान रह जाएंगे।
वरुण धवन
वरुण धवन बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता है।वरुण धवन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी। वरुण की यह तस्वीर बॉलीवुड डब्लू के पहले की है। इस तस्वीर में वरुण एकदम अलग दिख रहे हैं।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। दीपिका आज की समय में एक ग्लोबल स्टार हैं। उनकी पापुलैरिटी भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के हर एक कोने में फैली हुई है। दीपिका की खूबसूरती और उनकी स्माइल लोगों को घायल कर देती है। अपने फिल्म डब्लू के पहले दीपिका एकदम अलग लगती थी।
नोरा फतेही
बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपनी मूव्स से लोगों को अपना दीवाना बनाती है। आज नोरा फतेही हिंदुस्तान का एक जाना-माना नाम है। लोग उनकी खूबसूरती और डांसिंग के दीवाने हैं। मगर बॉलीवुड में कदम रखने से पहले नोरा फतेही कुछ इस तरह दिखती थी।
रितिक रोशन
ऋतिक रोशन बॉलीवुड के मोस्ट गुड लुकिंग अभिनेताओं में से एक हैं। एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ रितिक रोशन एक शानदार डांसर भी हैं। उनके लाखों फैंस है। खासकर लड़कियों में उनका क्रेज काफी ज्यादा है। आपको बता दें कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ऋतिक रोशन कुछ ऐसे दिखते थे।