hrithik-roshan-son-hridhaan-and-hridhaan

बड़े होकर ऐसे दिखते हैं रितिक रोशन के बेटे अपने लुक से बॉलीवुड के बड़े-बड़े अभिनेता को दे रहे हैं कड़ी टक्कर

ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। रितिक रोशन ने सुजैन खान से शादी रचाई थी। मगर दुर्भाग्य से उनका रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया और उन्होंने तलाक लेने का फैसला लिया। अब ऋतिक और सुजैन अपने अपने लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। मगर ऋतिक और सुजैन को अपने बेटों की वजह से अक्सर साथ देखा जाता है। आपको बता दें कि सुजैन और रितिक के दो बेटे हैं। उनके बेटों का नाम रेहान और रिदान रौशन है। उनके दोनो बेटे काफी ज्यादा हेंडसम हैं। वैसे तो ऋतिक और सुजैन आए दिन सुर्खियों में रहते हैं।

hrithik-roshan-son-hridhaan-and-hridhaan

मगर उन्होंने अपने बेटों को लाइमलाइट से दूर ही रखा है। लेकिन वह दोनों सोशल मीडिया के जरिए अपने बेटों की तस्वीरें अक्सर शेयर करते दिखते हैं। बता दें कि ऋतिक और सुजैन के बड़े बेटे रेहान रोशन ने कुछ समय पहले अपना 17वां जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन के अवसर पर मां सुजैन ने सोशल मीडिया पर उनकी एक प्यारी विडियो शेयर की। सुजैन ने वीडियो शेयर करते हुए रेहान को जन्मदिन की बधाई दी।

hrithik-roshan-son-hridhaan-and-hridhaan

इस वीडियो के सामने आते ही लोग रेहान की लुक्स पर फिदा हो गए। कुछ इंस्टाग्राम यूजर्स रेहान की तुलना उनके पिता अभिनेता ऋतिक रोशन से कर रहे थे। तो कुछ लोग रेहान की बॉलीवुड में एंट्री का भी इंतजार कर रहे हैं। सुजैन ने इस वीडियो में रेहान के बचपन से लेकर अब तक की तस्वीरों का एक कोलाज बनाया है।

hrithik-roshan-son-hridhaan-and-hridhaan

इस वीडियो को शेयर करते हुए सुजैन ने कैप्शन में लिखा कि, “तुम मेरी लाइफ के ब्राइटनेस लाइट हो। हैप्पी बर्थडे माय रे। मुझे पता है भगवान मुझसे बहुत प्यार करते हैं, क्योंकि उन्होंने मुझे तुम्हें दिया है। मुझे तुम पर गर्व है”।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sussanne Khan (@suzkr)

आपको बता दें कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने साल 2000 में शादी रचाई। दोनों की जोड़ी बी टाउन की मोस्ट लव्ड जोड़ियों में से एक थी। सुजैन और ऋतिक की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती थी। मगर दुर्भाग्य से उनका रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया। शादी के 13 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया।

hrithik-roshan-son-hridhaan-and-hridhaan

साल 2014 में उनका तलाक हो गया। अब दोनों अपनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। आपको बता दें कि ऋतिक रोशन सुजैन से अलग होने के बाद सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। वहीं सुजैन अरसलाम गोनी के साथ रिलेशनशिप में हैं।

hrithik-roshan-son-hridhaan-and-hridhaan

यह भी पढ़े: इंदौर के महू कैंट में भी गुजरा है अनुष्का का बचपन हाल ही में अनुष्का ने शेयर की अपने पुराने घर की तस्वीर, देखिए तस्वीर