बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। प्रियंका ने अपने टैलेंट की बदौलत पूरी दुनिया में अपना नाम कमाया है। प्रियंका आज एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। आपको बता दें कि प्रियंका ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से 1 दिसंबर साल 2018 को शादी रचाई।
शादी के बाद प्रियंका पति निक जोनस के साथ लॉस एंजिल्स में रहती हैं। लॉस एंजेलिस में उनका काफी आलीशान घर है। देखिए इस आर्टिकल में प्रियंका और निक के खूबसूरत घर की इनसाइड तस्वीरें।
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास लॉस एंजेलिस के एक आलीशान बंगले में रहते हैं। प्रियंका के घर की कीमत सुनकर आप दंग रह जाएंगे। बता दें कि इस बंगले की कीमत करीब 150 करोड़ बताई जा रही है।
प्रियंका के इस घर में जिम, मंदिर, पूल, गार्डन से लेकर तमाम तरह की सुख सुविधाएं उपलब्ध है।
बता दें कि प्रियंका के घर का इंटीरियर भी काफी खूबसूरत और एलिगेंट है। घर वाइट और क्रीम कलर की थीम पर बेस्ड है।
घर में काफी बड़ा लिविंग एरिया भी है। लिविंग एरिया की दीवारों पर वाइट कलर किया गया है। और बैठने के लिए वाइट कलर के ही सोफे रखे हुए हैं।
आपको बता दें कि प्रियंका के इस घर का गार्डन एरिया भी काफी खूबसूरत है। गार्डन एरिया में झूला लगा हुआ है। प्रियंका के इंस्टाग्राम पर कई बार इस जगह की तस्वीर देखी गई है।
इसके अलावा प्रियंका और निक के इस आलीशान घर में स्विमिंग पूल भी है। जहां पर अक्सर वे दोनों पूल पार्टी का आयोजन करते हुए नजर आते हैं।
आपको बता दें कि 1 दिसंबर 2018 को निक जोनास और प्रियंका ने शादी रचाई। शादी के 4 साल बाद उनकी बेटी का जन्म हुआ। प्रियंका और निक की बेटी मालती का जन्म जनवरी 2022 में हुआ। बता दे की मालती का जन्म सरोगेसी के माध्यम से हुआ है।