jasprit-bumrah-net-worth

बचपन में ही हट गया था सर से पिता का साया पहनने के लिए नहीं थे कपड़े, मगर आज है करोड़ों की संपत्ति के मालिक, जानिए बुमराह की कहानी

जसप्रीत बुमराह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वह राइट आर्म फास्ट मीडियम बॉलर है। बुमराह ने अपनी क्रिकेट जर्नी साल 2013 से शुरू की। आपको बता दें कि पहली बार बुमराह ने साल 2013 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेला था। आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से बुमराह लोगों की नजरों में आ गए।

कैसे हुई शुरुआत

जसप्रीत बुमराह ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत आईपीएल 2013 से की थी। बुमराह आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेले थे। मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए बुमराह ने रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ 32 रन देकर तीन विकेट लिए। वह पहले ऐसे खिलाड़ी बने जिसमें अपने डेब्यू मैच में 3 विकेट चटकाए। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए साल 2016 में उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया। अपनी मेहनत से उन्होंने अटूट दौलत और शोहरत कमाई है। आज हम इस आर्टिकल में आपको बुमराह के कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।

jasprit-bumrah-net-worth

बुमराह की कुल संपत्ति

अपनी मेहनत के दम पर बुमराह ने अटूट शोहरत और दौलत कमाई है। आपको बता दें कि बुमराह की कुल संपत्ति 29 करोड़ रूपए है। आपको बता दें कि बीसीसीआई अपने क्रिकेटर्स को प्रति टेस्ट मैच 15 लाख रूपए देता है। वहीं वनडे और टी20 के लिए खिलाड़ियों को क्रमशः 6 लाख और तीन लाख मिलते हैं। इतना ही नहीं आईपीएल के हर सीजन में बुमराह को 12 करोड़ रूपए में खरीदा जाता है।

jasprit-bumrah-net-worth

करोड़ों का हैं घर

आपको बता दें कि बुमराह अपने परिवार के साथ अहमदाबाद में रहते हैं। उनके घर की कीमत लगभग 3 करोड़ रूपए बताई गई है। आपको बता दें कि जसप्रीत का मुंबई में भी एक घर है। जिसकी कीमत दो करोड़ रुपए बताई गई है। इतना ही नहीं जसप्रीत को महंगी गाड़ियों का भी शौक है। उनके पास मर्सिडीज बेंज, रेंज रोवर, निसान जैसी गाड़ियां है। जिसकी कीमत करोड़ों में है।

jasprit-bumrah-net-worth

संघर्ष भरा रहा है बुमराह का जीवन

मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाने में जसप्रीत बुमराह का बहुत बड़ा योगदान रहा है। अपने अब तक के करियर में बुमराह ने कई शानदार प्रदर्शन दिए हैं। मगर इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बुमराह ने कई संघर्ष का सामना किया है। आपको बता दें कि जब बुमराह 5 वर्ष के थे तब उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। उनके घर की आर्थिक स्थिति भी काफी खराब थी। बुमराह ने बताया कि उस वक्त उनके पास एक ही जूते थे और एक ही टी शर्ट थी उसी टी शर्ट को वह रोज धोकर पहन लिया करते थे।

jasprit-bumrah-net-worth

आपको बता दें कि टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने 15 मार्च 2021 में संजना गनेसन से शादी रचाई।

jasprit-bumrah-net-worth

यह भी पढ़े: अरबों की संपत्ति के मालिक हैं धोनी मगर उनकी ये फोटो दिखाती है की कितनी सादगी भरा जीवन जीते है धोनी