कपिल शर्मा हिंदुस्तान के मशहूर कॉमेडियन है। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अपनी शानदार कॉमेडी टाइमिंग से लोगों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। कपिल शर्मा की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर कपिल शर्मा के 44.2 मिलियन फॉलोअर्स है। कपिल शर्मा मनोरंजन इंडस्ट्री में कई सालों से सक्रिय हैं और अपनी शानदार कॉमेडी से लोगों का भरपूर मनोरंजन करते दिखते हैं।
अमृतसर जैसे छोटे से शहर से निकलकर दुनिया में अपना नाम कमाना कपिल के लिए इतना आसान नहीं था। मगर अपनी कड़ी मेहनत से उन्होंने यह मुमकिन कर दिखाया। अपनी मेहनत के दम पर कपिल शर्मा ने अटूट दौलत और शोहरत कमाई है।
आपको बता दें कि आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक कपिल शर्मा एक समय में बेहद साधारण जीवन जीते थे। कपिल शर्मा का जन्म बहुत ही साधारण परिवार में हुआ। एक समय था जब कपिल शर्मा अपनी कॉलेज जाने के लिए एक खटारा स्कूटर का इस्तेमाल किया करते थे। कॉमेडी का बेताज बादशाह बनने से पहले कपिल शर्मा ने काफी संघर्ष किया। अपने संघर्ष और मेहनत के बल पर आज वह इंडस्ट्री के हाईपैड सिलेब्रिटीज में से एक हैं। आज कपिल शर्मा की लाइफ स्टाइल काफी शानदार और रॉयल है। आज वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वर्तमान समय में कपिल शर्मा की कुल संपत्ति 35 मिलियन डॉलर बताई गई है। भारतीय रुपयों में उनकी संपत्ति लगभग 280 करोड़ रुपए है। एक शो के लिए कपिल शर्मा लगभग 40 से 50 लाख रुपए चार्ज करते हैं।
आपको बता दें कि कपिल शर्मा मुंबई के एक आलीशान घर में रहते हैं। जिसकी कीमत 15 करोड़ रूपए है। इतना ही नहीं कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का एक फार्महाउस भी है जिसकी कीमत 25 करोड़ के आसपास बताई गई है।
आपको बता दे की कपिल को गाड़ियों का भी बहुत शौक है। उनके पास हम mercedes-benz s-class और mercedes-benz c-class से लेकर वोल्वो एक्स 90 जैसी महंगी गाड़ियां है। इन गाड़ियों की कीमत करोड़ों में है। इतना ही नहीं उनके पास हयाबुज़ा और बुलेट 350 जैसी महंगी बाइक्स भी है।
इतना ही नहीं कपिल शर्मा के पास अपनी कस्टमाइज वैनिटी वैन है। जिसमें उनकी जरूरत की तमाम चीजें उपलब्ध है। उनके इस वैनिटी वैन की कीमत 5.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है।