karishma-and-her-ex-husband-photo-viral

अपने बेटे के जन्मदिन के मौके पर तलाक के बाद पहली बार एक्स हसबैंड संजय कपूर के साथ दिखी करिश्मा कपूर, आप भी देखिए फोटो

करिश्मा कपूर 90 के दशक की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग से करिश्मा कपूर ने लाखों लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है। अपने फिल्मी करियर में करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। बता दे की करिश्मा कपूर कई सालों से बड़े पर्दे से दूर है। मगर सोशल मीडिया के जरिए वह लगातार अपने फैंस से जुड़ी हुई रहती हैं।

karishma-and-her-ex-husband-photo-viral

 

आपको बता दें कि करिश्मा कपूर ने साल 2003 में दिल्ली बेस्ट बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी रचाई। मगर करिश्मा और संजय की शादी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई। साल 2016 में उनका तलाक हो गया। बता दें कि संजय कपूर और करिश्मा कपूर के दो बच्चे हैं। उनका एक बेटा और एक बेटी है।

karishma-and-her-ex-husband-photo-viral

 

हाल ही में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने बेटे कियान राज कपूर का 13वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। कियान के बर्थडे सेलिब्रेशन पर करिश्मा और उनके एक्स हसबैंड संजय कपूर एक साथ नजर आए। करिश्मा और संजय को कई सालों के बाद एक साथ पब्लिकली सपॉर्ट किया गया। यह तस्वीर इन दोनों इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है।

आपको बता दें कि संजय कपूर इस मौके पर अकेले नहीं थे बल्कि उनकी पत्नी प्रिया सचदेव भी उनके साथ थीं। पुरे परिवार ने कियान के जन्मदिन के अवसर पर लंच साथ ही किया। करिश्मा कपूर और उनके एक्स हसबैंड की यह तस्वीर इन दिनों सोशल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लोग इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कियान की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “जब आपका बेटा ऑफीशियली टीनएज हो जाए और फिर भी आप उसे गले लगाना ना भूले”। वहीं मासी करीना ने भी कियान को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी। कियान की तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे क्यू। हमारे बेटों के लिए हमेशा के लिए एक बिग ब्रदर लव यू सो मच”। इन करिश्मा के बेटे की तस्वीर इंटरनेट पर छाई हुई है। इस तस्वीर पर लोग जमकर प्यार लुटाते दिख रहे है। आप भी देखिए यह तस्वीर।

karishma-and-her-ex-husband-photo-viral

यह भी पढ़े: सोनाक्षी सिन्हा से भी ज्यादा खूबसूरत है शत्रुघ्न सिन्हा की बहू! शत्रुघ्न की बहू को देख लोगों के उड़े होश।