know-the-story-of-chanchal-sharma

जानिए अपने बच्चे को सीने से लगाकर नोएडा के सड़कों पर ई रिक्शा चलाने वाली साहसी महिला की कहानी..

किसी ने सही ही कहा है मां अपने बच्चों के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। शायद इसलिए मां को भगवान से भी ऊंचा प्राप्त है। आज की स्टोरी भी कुछ ऐसी ही है। इन दिनों उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले के सड़कों पर एक ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है जिसे देख सभी हैरान हैं। यहां एक महिला अपने बच्चे को गोद में बैठाकर ई-रिक्शा चलाती हुई नजर आ रही है। इस महिला का नाम चंचल शर्मा बताया जा रहा है।

बता दे की नोएडा की रहने वाली चंचल शर्मा नोएडा सेक्टर 62 से लेकर सेक्टर 59 के बीच ई-रिक्शा चलाती हैं। आपको बता दे की चंचल शर्मा अपने पति से अलग हो चुकी हैं। चंचल नोएडा में ही एक छोटे से कमरे में अपनी मां के साथ रहती हैं। अपनी जीविका चलाने के लिए चंचल ई-रिक्शा चलाती हैं।

know-the-story-of-chanchal-sharma
जानिए अपने बच्चे को सीने से लगाकर नोएडा के सड़कों पर ई रिक्शा चलाने वाली साहसी महिला की कहानी..

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अपने बच्चे के जन्म के बाद ढाई महीने बाद ही चंचल ने नौकरी ढूंढना शुरू कर दिया था। लेकिन फिर अपने बेटे को कहीं छोड़ने की व्यवस्था ना बन पाने की वजह से चंचल को ई रिक्शा खरीदना पड़ा। इस तरह से चंचल अपने बेटे को अपने साथ रख सकती थी।

कई कठिनाइयों का करना पड़ा सामना

बता दें कि शुरुआती समय में चंचल को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा । क्युकी अन्य ई-रिक्शा चालक उनका विरोध कर रहे थे। मगर ट्रैफिक पुलिस और एआइबी चौकी के कर्मचारियों ने उनका पूरा समर्थन किया। बता दे की अब सब कुछ सही चल रहा है। चंचल की दिन की शुरुआत 6:30 बजे हो जाती है।

know-the-story-of-chanchal-sharma
जानिए अपने बच्चे को सीने से लगाकर नोएडा के सड़कों पर ई रिक्शा चलाने वाली साहसी महिला की कहानी..

दोपहर के समय वह अपने घर लौट जाते हैं और अपने बच्चे को स्नान करवाती है। उसे खाना खिलाती है। चंचल को अपने बच्चे को सीने से लगाकर सड़कों पर ई-रिक्शा चलाते हुए देखा जाता है। ई-रिक्शा चलाते समय बच्चे की भूख दूर करने के लिए वह अपने साथ दूध का बोतल भी रखती हैं।

क्या था पति को छोड़ने का कारण

जैसा की आप सबको पता है कि चंचल अपने पति से अलग हो चुकी हैं। पति से अलग होने के बाद चंचल ने अपनी जिंदगी सम्मान पूर्वक जीने का फैसला किया है। चंचल शर्मा ने बताया कि उनकी शादी 3 साल पहले यानी कि साल 2019 में दादरी के छायांसा गांव के एक शख्स से हुई थी।

know-the-story-of-chanchal-sharma
जानिए अपने बच्चे को सीने से लगाकर नोएडा के सड़कों पर ई रिक्शा चलाने वाली साहसी महिला की कहानी..

चंचल और उनके पति की नहीं बन पाई क्योंकि उसका पति उसे प्रताड़ित करता था। चंचल ने बताया कि कोर्ट ने उनका केस अब भी चल रहा है। बता दे की चंचल लाल कुआं की रहने वाली है। जब वह छोटी थी तभी उनके पिता का देहांत हो गया था। उनकी चार बहने हैं। उनकी सभी बहनों की शादी हो चुकी है। उनकी एक माँ है जो अपना गुजारा चलाने के लिए सब्जी बेचती हैं।

यह भी पढ़े: प्यार का ऐसा रंग चढ़ा की 70 साल के ससुर ने की 28 साल की बहू से शादी, जानिये पूरी घटना