कृणाल पांड्या किसी पहचान के मोहताज नहीं है। कृणाल पांड्या भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी हैं। हार्दिक पांड्या के भाई कृणाल पांड्या अपनी खेल प्रदर्शन के अलावा अपने निजी जीवन की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। आपको बता दें कि कृणाल पांड्या ने पंखुड़ी शर्मा से शादी रचाई है। कृणाल की पत्नी पंखुड़ी काफी ज्यादा खूबसूरत है। वह पेशे से एक मॉडल हैं।
काफी ज्यादा खूबसूरत है कुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी
आपको बता दें कि कृणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी एक जानी-मानी मॉडल रह चुकी हैं। उन्होंने काफी मॉडलिंग असाइनमेंट किए हैं। आपको बता दें कि पंखुड़ी को मॉडलिंग के साथ साइकिलिंग, जॉगिंग और डांसिंग का भी बहुत शौक है। खूबसूरती के मामले में पंखुड़ी बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती है। पंखुरी ने एक क्रिकेटर से शादी रचाई है मगर उन्हें क्रिकेट देखना बिलकुल भी पसंद नहीं हैं।
आपको बता दें कि कृणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं। दोनों भाई मुंबई इंडियंस टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। आपको बता दें कि पंखुड़ी शर्मा पंड्या परिवार की बड़ी बहू है। खूबसूरती के मामले में वह हार्दिक की पत्नी नताशा को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आती हैं।
पंखुड़ी को क्रिकेट देखना बिल्कुल भी पसंद नहीं मगर वह अपने पति कृणाल की बहुत बड़ी फैन है। वह कृणाल का कोई मैच देखने का मौका नहीं छोड़ती। कृणाल के कई मैच में पंखुरी को उनका प्रोत्साहन करते हुए देखा गया है।
आपको बता दें कि पंखुड़ी और कृणाल की लव स्टोरी काफी ज्यादा इंटरेस्टिंग है। आपको बता दें कि साल 2017 में आईपीएल जीतने के बाद उसी रात 2:00 बजे कृणाल पांड्या ने खिलाड़ियों के सामने पंखुरी को प्रपोज किया था।
एक इंटरव्यू में पंखुड़ी ने बताया कि साल 2017 में मुंबई इंडियंस के चैंपियन बनने के बाद सभी खिलाड़ियों की मौजूदगी में कृणाल पांड्या ने घुटनों के बल बैठकर उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया। साल 2017 के अंत में पंखुड़ी और कृणाल पांड्या ने शादी कर ली। पंखुरी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरों से लोगों को हैरान करती रहती हैं। उनकी तस्वीरों पर लोग जमकर प्यार लुटाते दीखते है।
यह भी पढ़े: वह बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जिन्होने क्रिकेटर से शादी करके कहा बॉलीवुड को अलविदा