life-story-of-director-prakash-mehra

अपनी पांच ऐतिहासिक फिल्मों से अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का महानायक बनाने वाले प्रकाश मेहरा की कहानी

आज हम आपको एक ऐसे शख्स की कहानी बताने जा रहे हैं जिन्होंने उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव से आकर इंडस्ट्री पर कई सालों तक राज किया। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम करने की ऐसी ललक थी कि बचपन में उन्होंने अपने नाना की तिजोरी से 13 रूपए चुरा लिए और मुंबई चले गए। मगर इतनी छोटी सी उम्र में भला उन्हें फिल्मों में कौन काम देता? मुंबई में वह बच्चा बिजनौर के ही रहने वाले एक नाई के यहां काम करने लगा। मगर उस बच्चे को उनके घर वालों ने ढूंढ लिया और उसे वापस घर ले गए। मगर उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का ऐसा जुनून था कि कुछ समय बाद वह वापस मुंबई लौट कर आए। आपको बता दें कि यह छोटा सा बालक बड़े होकर इंडस्ट्री का सबसे सफल और बड़े निर्देशकों में से एक बना। इस निर्देशक का नाम कुछ और नहीं बल्कि प्रकाश मेहरा है।

life-story-of-director-prakash-mehra

अमिताभ बच्चन को बनाया सदी का महानायक

खबरों की मानें तो अमिताभ बच्चन को महानायक बनाने वाले और कोई नहीं बल्कि प्रकाश मेहरा ही थे। खबरों के मुताबिक प्रकाश मेहरा के मेरे भाई राजेश खन्ना ने उनके संघर्षों की कहानी मीडिया से साझा की थी। उन्होंने बताया कि नाई की दुकान में काम करते समय ही उनकी जान पहचान कुछ निर्माता-निर्देशकों से हुई। इसके बाद उन्हें फिल्में लिखने का मौका मिला। 1972 ऐसा साल था जिसमें उन्होंने अपने बचपन के सपनों को पूरा करने की तरफ एक और कदम बढ़ाया। साल 1972 में उन्होंने ‘समाधि’ और ‘मेला’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया।

life-story-of-director-prakash-mehra

लेकिन प्रकाश मेहरा इतने से खुश नहीं थे। वह कुछ और बड़ा करना चाहते थे। तभी उन्हें एक दोस्त से 25 हजार रूपए मिले। इसके बाद उन्होंने निर्देशन के साथ-साथ फिल्म प्रोडयूस करने के बारे में सोचा। उस समय अमिताभ बच्चन की फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर रही थी। उनकी सभी फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप होती जा रही थी। सभी निर्माता-निर्देशक उन्हें काम देने से डर रहे थे। अमिताभ बच्चन को एक सफल फिल्म की सख्त जरूरत थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात प्रकाश मेहरा से हुई। और फिर फिल्म ‘जंजीर’ के लिए प्रकाश मेहरा ने अमिताभ बच्चन को साइन कर लिया।

life-story-of-director-prakash-mehra

फिल्म के रिलीज होते ही दोनों के सितारे बुलंदियों पर पहुंच गए। इसके बाद उन दोनों की जोड़ी एक बार फिर साल ‘1976’ में फिल्म ‘हेरा फेरी’ में दिखाई दी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनेता विनोद खन्ना की जोड़ी को लोगों को खूब पसंद आई थी। यह फिल्म भी जबरदस्त हिट साबित रही। इसके बाद प्रकाश मेहरा ने अपनी तीन फिल्मों ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘नमक हलाल’ और ‘शराबी’ में अमिताभ बच्चन को लीड रोल दिया। इन पांच फिल्मों ने अमिताभ बच्चन को देखते ही देखते हैं इंडस्ट्री का महानायक बना दिया। वहीं प्रकाश मेहरा बॉलीवुड के सफल निर्देशक बन गए। दुर्भाग्य से साल 2009 में निमोनिया और अंगों की खराबी की वजह से निर्देशक प्रकाश मेहरा इस दुनिया को अलविदा कह गए। मगर लोग उन्हें फिल्मों में उनके सफल योगदान के लिए हमेशा याद रखेगी।

life-story-of-director-prakash-mehra

यह भी पढ़े: स्वर्ग से उतरी अप्सरा जैसी दिखती है अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी, आप भी देखकर बोलेंगे की लंगूर के हाथ में अंगूर