साउथ की फेमस एक्ट्रेस महालक्ष्मी ने साल 2022 में साउथ के जाने-माने प्रोड्यूसर रविंद्र चंद्रशेखरन के साथ शादी रचा कर सबको हैरान कर दिया। आपको बता दें कि यह महालक्ष्मी की दूसरी शादी है। जब महालक्ष्मी और चंद्रशेखरन की शादी की तस्वीरें सामने आई थी तो लोग चौक गए थे। सोशल मीडिया पर इन दोनों की जोड़ी को लोगों ने जमकर ट्रोल किया था। लोगों का कहना था कि महालक्ष्मी ने केवल पैसों के लिए चंद्रशेखरन से शादी की। मगर महालक्ष्मी और
चंद्रशेखरन ने इन बातों की परवाह नहीं की। एक इंटरव्यू में महालक्ष्मी ने बताया कि उन्हे चंद्रशेखरन की आंखों में उनके लिए सच्चा प्यार नजर आया। इस वजह से उन्होंने चंद्रशेखरन से शादी रचाई। चंद्रशेखरन और महालक्ष्मी अपने वैवाहिक जीवन में काफी खुश हैं। सोशल मीडिया साइट पर वह दोनों एक दूसरे के साथ बहुत सारी तस्वीरें शेयर करते हैं। इन तस्वीरों में दोनों का एक दूसरे के लिए प्यार साफ झलकता है।
शेयर करते हैं एक दूसरे के साथ प्यारी तस्वीरें
आपको बता दें कि महालक्ष्मी दक्षिण भारत की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने फिल्म प्रोड्यूसर रविंद्र चंद्रशेखर से शादी रचा कर लोगों को चौंका दिया था। महालक्ष्मी और चंद्रशेखरन की जोड़ी बिल्कुल बेमेल लगती है। इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया जाता है। लोगों का कहना है कि महालक्ष्मी ने पैसों के लिए चंद्रशेखरन से शादी रचाई है।
मगर यह दोनों जोड़े दुनिया की परवाह किए बिना अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश है। इन दोनों को साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए भी देखा जाता है। लोग दोनों की जोड़ी को देख यह दावा कर रहे थे कि उनकी शादी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाएगी। मगर हाल ही में रविंद्र चंद्रशेखरन ने महालक्ष्मी के बारे में ऐसा बयान दिया जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।
महालक्ष्मी के बारे में यह बोले चंद्रशेखरन
रविंद्र चंद्रशेखरन साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर हैं। रविंद्र चंद्रशेखरन ने एक्ट्रेस महालक्ष्मी से शादी रचाई। लोगों को यह लगता था कि उनकी शादी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाएगी क्योंकि महालक्ष्मी ने सिर्फ पैसों के लिए उनसे शादी रचाई है। मगर हाल में चंद्रशेखरन का एक ऐसा बयान आया है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।
रविन्द्र ने कहा कि महालक्ष्मी के रूप में उन्हें ऐसी जीवनसाथी मिली जो उनको उनके शरीर की वजह से नहीं बल्कि उनके मन से प्यार करती हैं। रविंद्र ने कहा कि महालक्ष्मी को जीवनसाथी के रूप में पाकर वह धन्य हो गए हैं। रविंद्र चंद्रशेखरन के इस बात ने लोगों के दिलों को जीत लिया है।
यह भी पढ़े: क्या 48 साल की उम्र में काजोल बनने वाली है मां ? इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है उनकी यह तस्वीर।