साल 1985 में आई फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ उस जमाने की सुपर-डुपर हिट फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म में मंदाकिनी ने एक से बढ़कर एक हॉट सीन दिए थे। जबरदस्त सफलता के बावजूद इस फिल्म को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। कुछ लोगों ने इस फिल्म को अश्लील तक कह दिया था। इस फिल्म में मंदाकिनी के कई ऐसे सींस थे जिस वजह से उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। इस फ़िल्म में मंदाकिनी ने स्तनपान वाला एक सीन किया। जिसपर काफी बबाल मचा था।
स्तनपान वाले सीन पर मचा था बवाल
साल 1985 में आई फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ आज भी लोगों को याद है। इस फ़िल्म ने अपने समय में सफलता के नए झंडे गाड़े थे। इस फ़िल्म में नजर आने वाले सभी सितारें रातों-रात स्टार बन गए। एक फिल्म ने इसमें अभिनय करने वाले सितारों को रातों-रात स्टारडम की अलग ऊंचाई पर लाकर खड़ा कर दिया था। मगर इस फ़िल्म में कई ऐसे सींस थे जिस वजह से फिल्म की मुख्य अभिनेत्री मंदाकिनी को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी।
फिल्म में बच्चे को स्तनपान कराने वाले सीन को लेकर काफी बवाल मचा। इस फिल्म की वजह से मंदाकिनी एक बोल्ड अभिनेत्री के रूप में स्थापित हो गई। फिल्म को रिलीज हुए 37 साल से भी अधिक का समय बीत चुका है। मगर 37 सालों के बाद मंदाकिनी ने अपने स्तनपान वाले सीन पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने इस सीन को फिल्माए जाने की वजह बताई।
37 साल बाद मंदाकिनी ने तोड़ी चुप्पी
कुछ समय पहले मंदाकिनी एक इंटरव्यू में स्तनपान वाले सीन पर खुलकर बोली। अभिनेत्री ने बताया कि जब उन्होंने यह सीन किया था तब लोगों ने उनके बारे में काफी कुछ कहा था। उन्होंने कहा की सबसे पहले मैं यह बात क्लियर कर दूं कि वह सिर्फ एक स्तनपान सीन नहीं था। वह इस तरह से शूट किया गया था कि लोगों को देखने में वैसा लगे।यह फिल्म की डिमांड थी।
मंदाकिनी ने आगे कहा कि मैं अगर समझाऊं कि वह सीन कैसे शूट किया गया था तो उसमें काफी वक्त लगेगा। सीन को शूट करने के पीछे लंबी कहानी है। आप स्क्रीन पर जो क्लीवेज देखते हैं वह टेक्निकल भी होती है। लेकिन आज जिस तरह से फिल्म में स्किन शो किया जाता है। उस मुकाबले तो वह सीन कुछ भी नहीं था। सच कहूं तो वह सीन बहुत ही शुद्धता से शूट किया गया था।
इस इंटरव्यू में मंदाकिनी से यह सवाल भी पूछा गया कि पद्मिनी कोल्हापुरी ने एक बार कहा कि राम तेरी गंगा मैली के लिए उन्होंने 45 दिन तक शूटिंग कर ली थी। लेकिन मंदाकिनी की वजह से उन्हे उस फिल्म से बाहर कर दिया गया। इसका जवाब देते हुए मंदाकिनी ने कहा कि राज कपूर राम तेरी गंगा मैली में गंगा की भूमिका के लिए एक फ्रेश फेस चाहते थे।
मुझे पद्मिनी कोल्हापुरी वाली बात पता नहीं है। मैं बस इतना जानती हूं कि हर कोई इस भूमिका को निभाना चाहता था। मगर राज कपूर चाहते थे की यह रोल मैं करू क्योंकि मैं एक फ्रेश चेहरा थी।आपको बता दें की आखरी बार मंदाकिनी साल 1996 में आई फिल्म ‘जोरदार’ में दिखाई दी थी।
मगर यह फिल्म कुछ खास सफलता हासिल नहीं कर पाई। इस फिल्म के बाद मंदाकिनी ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। मगर कुछ समय पहले वह एक म्यूजिक वीडियो में नजर आईं। मंदाकिनी ने अपने बेटे राबिल ठाकुर के साथ ‘मां ओ मां’ वीडियो में नजर आई।