मोहम्मद कैफ भारत के बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक माने जाते हैं। बता दे कि मोहम्मद कैफ का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में वर्ष 1980 में हुआ था। मोहम्मद कैफ ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 1997 से की थी। मोहम्मद कैफ क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं। मगर आज भी उनके लाखों प्रशंसक हैं। नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी शानदार पारी को कोई भुला नहीं सकता। युवराज सिंह के साथ अपनी तगड़ी साझेदारी से उन्होंने भारत को शानदार जीत दिलाया था। मोहम्म्द कैफ के निजी जीवन के बारे में बात करें तो उन्होंने 26 मार्च 2011 में पूजा यादव से शादी रचाई।
4 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। पूजा और मोहम्मद कैफ की मुलाकात साल 2007 में कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई। उस समय पूजा एक इवेंट मैनेजमेंट फॉर्म में काम करती थी। पहली मुलाकात में ही वह दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे।
इसके बाद वह दोनों काफी समय एक दूसरे के साथ बिताने लगे। आपको बता दें कि पूजा यादव पेशे से एक पत्रकार है। और वह नोएडा में रहती हैं। पूजा यादव काफी ज्यादा खूबसूरत हैं। पूजा खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस को भी कड़ी टक्कर देती है। पूजा यादव लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं। मगर वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। बता दे की इंस्टाग्राम पर उनके 35.1K फॉलोवर है।
मोहम्मद कैफ और पूजा के दो बच्चे हैं। उनकी एक बेटी है जिसका नाम एवा है वहीं उनके बेटे का नाम कबीर है। बता दें कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने कई सालों तक कॉमेंट्री भी की। उनकी आवाज के लोग दीवाने थे। कॉमेंटेटर के रूप में उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया। इसके साथ-साथ उन्होंने साल 2017 में गुजरात लायन के लिए अस्सिस्टेंट कोच का पद पर भी रहे थे।
अस्सिटेंट कोच के पद पर रहकर उन्होंने काफी अच्छे तरीके से टीम को संभाला था। इसके अलावा वह कई साल तक कोचिंग सेटअप में रहे है जहाँ रिक्की पोंटिंग के साथ मिलकर उन्होंने दिल्ली को फाइनल तक पहुंचाया।