nana-patekar-net-worth

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं नाना पाटेकर, मगर जीते हैं काफी सिंपल लाइफ, देखिये कुछ अनदेखी तसबीरें

नाना पाटेकर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी डायलॉग डिलीवरी लोगों को काफी ज्यादा प्रभावित करती है। आपको बता दें कि हिंदी फिल्मों के अलावा नाना पाटेकर मराठी फिल्मों में भी अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। इतने बड़े अभिनेता होने के बाद वह जमीन से जुड़े हुए हैं। उनके पास करोड़ो की संपत्ति है।

nana-patekar-net-worth

खबरों की मानें तो नाना पाटेकर की कुल संपत्ति 55 करोड़ बताई गई है। नाना पाटेकर एक फिल्म में काम करने के लिए लगभग एक करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इतनी संपत्ति के मालिक होने के बाद भी नाना पाटेकर काफी सादा जीवन जीते हैं। उनके देश के कई कौने में कई घर है। लेकिन वह ज्यादा समय अपने फार्महाउस में बिताते हैं। आपको बता दें कि नाना पाटेकर ने पुणे में एक फार्महाउस खरीदा है। यह फार्महाउस 25 एकड़ में फैला हुआ है। वह अपना ज्यादातर समय इसी फार्महाउस में बिताते हैं।

nana-patekar-net-worth

साधारण जीवन जीते हैं ऐक्टर नाना पाटेकर

आपको बता दें कि नाना पाटेकर काफी साधारण जीवन जीना पसंद करते हैं। अपने फार्महाउस में खाली पड़े जमीन पर वह गेहूं उगाते हैं। और उस गेहूं को बेचकर जितना भी पैसा उन्हें मिलता है। उन पैसों को वह गरीब मजदूरों में बांट देते हैं। अपने 25 एकड़ कि फार्म हाउस में वह गेहूं, दालें और चना आदि उगाते हैं।

nana-patekar-net-worth

महाराष्ट्र के मरुद-झांजीरा जिले में जन्मे नाना पाटेकर ने अपनी प्रतिभा से देश भर में अपनी पहचान बनाई है। लेकिन नाना पाटेकर अपने निजी जीवन को लाइमलाइट से दूर रखना ही पसंद करते हैं।

nana-patekar-net-worth

गाड़ियों के शौकीन है नाना पाटेकर

वैसे तो नाना पाटेकर अपने सिंपल लाइफ स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। लेकिन उन्हें गाड़ियों में काफी रूचि है। अभिनेता के पास Audi Q5,BMW X6 के अलावा महिंद्रा जीप जैसी गाड़ियां है।

nana-patekar-net-worth

इस फिल्म में आएंगे नजर

नाना पाटेकर कई सालों से बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। मगर इन दिनों यह खबर आ रही है कि वह जल्द फिल्म ‘द कन्फेशंस’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में अभिनेता नाना पाटेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते दिखाई देगें। उनके फैंस बड़ी बेसब्री से नाना पाटेकर की फिल्म के रिलीज़ होने का इंतजार करते हैं।

nana-patekar-net-worth

यह भी पढ़े: एक फिल्म के शूटिंग के दौरान सनी देओल ने दबा दिया था अनिल कपूर का गला एक दूसरे के माने जाते है जानी दुश्मन, जानिये क्या हैं बजह