never-offer-these-things-to-lord-shiva

भगवान शिव को गलती से भी न चढ़ाए यह पांच चीजें,इन चीजों को चढाने से भगवान हो सकते है आपसे नाराज

जो भगवान भोलेनाथ की सच्चे मन से प्रार्थना करता है। भगवान शिव उनकी मनोकामना जरूर पूरी करते है। शास्त्र में भगवान शिव की पूजा करने के कई नियम बताए गए है। यदि आप इन नियमों का पालन करके भगवान शिव की पूजा करेंगे तो शिव जी अवश्य आपसे प्रसन्न होंगे। मगर आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे है की वह कौन सी पांच चीजें है जिसका इस्तमाल आप भगवान शिव की पूजा के समय भूलकर भी न करे। इससे भगवान शिव आपसे क्रोधित हो जाएंगे। तो चलिए जानते है क्या है यह पांच चीजें जिसका इस्तमाल भगवान शिव की पूजा के समय नहीं करना चाहिए।

do-not-offer-these-five-things-to-lord-shiva-even-by-mistake

तुलसी

भगवान शिव को भूलकर भी तुलसी अर्पित न करें। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव ने तुलसी के पति असुर जलंघर का वध किया था। इस वजह से शिव की पूजा के समय तुलसी पत्ते का इस्तमाल न करें। भगवान शिव को केतकी का फूल भी न चढ़ाए।

do-not-offer-these-five-things-to-lord-shiva-even-by-mistake

तिल

भगवान शिव को तिल भी न चढ़ाए। क्युकी ऐसा कहा जाता है की तिल भगवान शिव के मेल से उत्पन हुए थे। यही वजह है की कभी भी भगवान शिव की पूजा तिल से नहीं करनी चाहिए।

do-not-offer-these-five-things-to-lord-shiva-even-by-mistake

नारियल

भगवान शिव को नारियल का पानी भी नहीं चढ़ाया जाता है। इसके अलावा उनके पूजा में हल्दी-कुमकुम का भी इस्तमाल नहीं करना चाहिए। क्युकी हल्दी और कुमकुम स्त्री से संबंधित वस्तु होती है।

do-not-offer-these-five-things-to-lord-shiva-even-by-mistake
टूटे चावल

भगवान शिव की पूजा के लिए हमेशा अक्षत का इस्तमाल करना चाहिए। आपको इस बात का विशेष ध्यान रखने की जरुरत है की शिव की पूजा के लिए टूटे या अपूर्ण चावल का इस्तमाल न करें। क्युकी टूटे हुए चावल अशुद्ध माने जाते है।

do-not-offer-these-five-things-to-lord-shiva-even-by-mistake
सिंदूर

भगवान शिव को सिंदूर नहीं चढ़ाना चाहिए। क्युकी सिंदूर को सौभाग्य की निशानी माना जाता है। और भगवान शिव को संहारक कहा जाता है इस वजह से उन्हें सिंदूर की जगह सफ़ेद चंदन लगाना चाहिए। इसके अलावा भगवान शिव की पूजा के समय शंख का भी इस्तमाल न करें।

do-not-offer-these-five-things-to-lord-shiva-even-by-mistake

यह भी पढ़े: दो बार मौत के मुंह से निकले हैं गौतम अडानी एकबार हुआ था अपहरण और आतंकी हमले के दौरान भी बाल-बाल बचें, ख़ुद बताई आप बीती