अंबानी परिवार किसी ना किसी वजह से चर्चा का विषय बना रहता है। खासकर मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। आपको बता दें कि नीता अंबानी को महंगी चीजों का काफी शौक है। नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि वह दिन की शुरुआत जापान के सबसे पुराने क्रोकरी ब्रांड नॉरिटेक के कप में चाय पीकर करती हैं।
इस ब्रांड के कप की खास बात यह है कि इसमें सोने का बॉर्डर बना हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार इसके 50 पीस के सेट की कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपए है। यानी कि एक कप की कीमत लगभग 3 लाख रूपए है। आपको बता दें कि मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी को ब्रांडेड वॉच का भी काफी शौक है।
नीता अंबानी है महंगे हैंडबैग की शौकीन
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि नीता अंबानी को लग्जरियस चीजों का काफी शौक है। उनके कलेक्शन में दुनिया की महंगी-महंगी ब्रैंड्स के हैंडबैग शामिल हैं। आपको बता दें कि नीता अंबानी ज्यादातर ज्यूडिथ लाइबर के गैनिश क्लच कैरी करती हुई नजर आती हैं। आपको बता दें कि इस ब्रांड के हैंडबैग में हीरे जड़े होते हैं। यह बैग तीन से चार लाख रूपए से शुरू होती है।
महंगे जूतों का भी है शौक
आपको बता दें कि नीता अंबानी को महंगे जूतों का भी काफी शौक है। खबरों की माने तो नीता अंबानी अपनी ड्रेस और जूते कभी भी रिपीट नहीं करती हैं। उनके पास पेड्रो, गार्सिया, जिम्मी चू, पेलमोड़ा, मार्लिन ब्रांड के जूतों का शानदार कलेक्शन है। इन सभी ब्रांड के जूतों की कीमत 1 लाख से शुरू ही होती है।
यह भी पढ़े: पाकिस्तान के अंबानी कहलाने वाले मियां मोहम्मद मंशा और मुकेश अंबानी के बीच इतना हैं संपत्ति का अंतर