now-the-krish-of-k3g-has-become-so-big

‘कभी खुशी कभी गम’ में शाहरुख के बेटे का किरदार निभाने वाला क्यूट बच्चा अब हो गया हैंडसम हंक, बीते सालों में पूरी तरह से बदल चुका है लुक

‘फिल्म कभी खुशी कभी गम’ साल 2001 में आई थी। निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। इस फिल्म के सभी गाने और डायलॉग काफी पॉपुलर हुए थे। इस फिल्म ने सफलता के झंडे गाड़े थे। बता दे कि करण जौहर की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन,जया बच्चन, शाहरुख खान, रितिक रोशन, काजोल और करीना कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म के एक और किरदार ने दर्शकों के दिल को जीत लिया था।

यह था शाहरुख खान के बेटे कृष का किरदार। इस किरदार को जिबरान खान ने पर्दे पर बखूबी निभाया। कृष के किरदार में जिबरान खूब पसंद किए गए थे। उनकी क्यूटनेस ने लोगों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म को रिलीज हुई काफी समय बीत चुका है। आपको बता दें कि जिबरान अब 29 साल के हो गए हैं। इतने सालों में जिबरान का लुक काफी बदल चुका है। अब वह काफी ज्यादा हैंडसम हो गए हैं।

now-the-krish-of-k3g-has-become-so-big

इतने हैंडसम हो गए हैं जिबरान

आपको बता दे की इतने सालों में जिबरान का लूक पूरी तरह से बदल चुका है। आप जिबरान की लेटेस्ट तस्वीर को देखकर उन्हें पहचान नहीं पाएंगे। आपको बता दें कि जिबरान एक फिटनेस फ्रीक हैं। उनके सिक्स पैक ऐप, ब्रॉड शोल्डर्स और एथलीट फ्रेम के साथ आप उन्हें पहचान नहीं पाएंगे। आपको बता दें कि जिबरान सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। आपको बता दे कि इंस्टाग्राम पर जिबरान के 251K फॉलोअर हैं। कुछ समय पहले जिबरान ने अपनी एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वह ब्लैक सूट में नजर आ रहे हैं। इस मिरर सेल्फी में जिब्रान काफी ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं।

now-the-krish-of-k3g-has-become-so-big

इस फोटो पर लोग लुटा रहे हैं भरपूर प्यार

जिब्रान की तस्वीर देख लोग हैरान रह जाते हैं। कुछ लोग तो उनकी तस्वीर देख कर यह कहते हैं कि, क्या यह वही K3G के कृष हैं? आपको बता दें कि गुड लुकिंग होने के साथ-साथ जिबरान काफी टैलेंटेड भी हैं। जिबरान मार्शल आर्ट, कथक और घुड़सवारी में ट्रेंड है। जिबरान एक प्रोफेशनल डांसर है और वह अपने पिता की डांस एकेडमी में डांस सिखाते हैं। इसके अलावा वे रणबीर कपूर के फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सहायक निर्देशक भी रह चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jibraan Khan (@jibraan.khan)

यह भी पढ़े: फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ की छोटी अंजलि अब दिखती है दिखती है ऐसी, सामने आई सना साइड की लेटेस्ट तस्वीर