pakistans-ambani-mansha-give-this-statement

पाकिस्तान के अंबानी कहलाने वाले मियां मोहम्मद मंशा और मुकेश अंबानी के बीच इतना हैं संपत्ति का अंतर

इन दिनों पाकिस्तान इस समय बेहद बुरे दौर से गुजर रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि 1971 के बाद यह पाकिस्तान के लिए सबसे बुरा वक्त है l वहां के लोग खाने-पीने की चीजों तक के मोहताज हैं। पाकिस्तान अभी बहुत बड़े इकोनॉमिक क्राइसिस से गुजर रह है। इसी बीच पाकिस्तान के अंबानी कहे जाने वाले मियां मोहम्मद मंशा का एक बयान काफी चर्चा में है। आपको बता दे की मंशा पाक पीएम को भारत की शरण में जाने की सलाह दे रहे हैं।

पाकिस्तान के अंबानी कहलाने वाले मियां मोहम्मद मंशा और मुकेश अंबानी के बीच इतना हैं संपत्ति का अंतर

जानिए,कौन हैं मिया मोहम्मद मंशा?

मियां मोहम्मद मंशा का जन्म 1947 में फैसलाबाद में हुआ था। वह लंदन के हेंडन कॉलेज से ग्रेजुएट हैं। मंशा के पिता एक सूती मिल का व्यवसाय करते थे। उनका यह बिज़नेस काफी सफल रहा है। अपने पिता के व्यवसाय को मंशा अलग उंचाई पर ले गए। अब उस मिल को निशात टेक्सटाइल मिल्स के नाम से जाना जाता है। उनका कारोबार बैंकिंग, कपड़ा, बीमा, सीमेंट और बिजली तक फैला हुआ है।

पाकिस्तान के अंबानी कहलाने वाले मियां मोहम्मद मंशा और मुकेश अंबानी के बीच इतना हैं संपत्ति का अंतर

साल 2005 तक, वह पाकिस्तान के सबसे धनी व्यक्ति के रूप में उभर कर सामने आए। वहीं साल 2010 में उन्होंने फोर्ब्स के अरबपतियों की लिस्ट में भी जगह बनाई थी। वह 937वें पर थे। मंशा ने 2008 में मलेशियाई मे बैंक के साथ एमसीबी बैंक की शुरुआत की थी। 2022 में भी मंशा की कुल संपत्ति 5 अरब डॉलर थी। इसी के साथ वह पाकिस्तान के सबसे अमीर शख्स रहे। इसीलिए उन्हें पाकिस्तान का ‘अंबानी’ भी कहा जाता है।

pakistans-ambani-mansha-give-this-statement

मंशा का भारत के लिए प्रस्ताव

2012 में, मियां मोहम्मद मंशा ने भारत में अपने बैंक की तीन शाखाएं स्थापित करने के लिए आवेदन किया। वह दिल्ली, बंबई और अमृतसर में शाखाएं खोलने के बारे में सोच रहे थे। मंशा ने उस दौरान यह दावा भी किया था कि पाकिस्तान के अन्य बैंक भी भारत में कारोबार शुरू करना चाहते हैं। लेकिन मंशा की भारत में शाखा खोलने की योजना आगे नहीं बढ़ सकी।

पाकिस्तान के अंबानी कहलाने वाले मियां मोहम्मद मंशा और मुकेश अंबानी के बीच इतना हैं संपत्ति का अंतर

यह भी पढ़े: अपने प्रेमी से शादी करने के लिए प्रेमिका ने किया प्रेमी के घर के बाहर 80 घंटे का धरना प्रदर्शन ! मेहनत लायी रंग धूमधाम से हुई दोनों की शादी..