प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल स्टार हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपनी सीरीज सिटाडेल के प्रमोशन के लिए पहुंची थी। यहां पर प्रियंका से यह सवाल किया गया कि क्यों उन्होंने इतने सालों बाद बॉलीवुड के डर्टी पॉलिटिक्स और खुद को साइड किए जाने के बारे में बात की। इस सवाल का प्रियंका ने जवाब देते हुए कहा कि, मैं अपने लाइफ के उस फेज के बारे में अब कंफर्टेबली बात कर सकती हूं।
बता दें कि कुछ समय पहले प्रियंका ने बॉलीवुड के चकाचौंध भरे लाइफ के पीछे का असली सच लोगों के सामने रखा था। उन्होंने बताया कि एक वक्त ऐसा था जब उन्हें इंडस्ट्री से अलग-थलग कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड के इस डर्टी पॉलिटिक्स से परेशान होकर उन्होंने हॉलीवुड की ओर रुख किया था। आज हॉलीवुड में भी प्रियंका ने अपनी एक खास जगह बना ली है। ग्लोबल स्टार बनने के बाद प्रियंका ने बॉलीवुड की पोल खोली है।
क्यों इतने साल बाद प्रियंका ने तोड़ी चुप्पी
बता दे कि अपनी सीरीज सिटाडेल के प्रमोशन के मौके पर प्रियंका अपने कोस्टार रिचर्ड मेडन के साथ पहुंची थी। यहां पर मीडिया ने उनसे सवाल किया कि इतने सालों के बाद उन्होंने बॉलीवुड के काले सच से पर्दा क्यों हटाया। इस सवाल का जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा की, जब मैं पॉडकास्ट पर थी तब मेरी जर्नी के बारे में पूछा गया था। मैंने अपनी जर्नी के बारे में बताना शुरू किया जब मैं 10, 15, 22 ,30 और 40 की थी। मुझे यह लगता है कि अब मैं कंफर्टेबली अपने लाइफ के उस फेज के बारे में बात कर सकती हूं।
प्रियंका ने यह भी कहा कि उनके साथ जो कुछ भी हुआ वह अब सब कुछ भूल चुकी है और अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आज मैं जहां हूं, जो महसूस करती हूं। उसे बता सकती हूं। जो भी हुआ उस वजह से रिश्तो में उथल-पुथल थी। मैंने लोगों को माफ किया। कई साल पहले मूव ऑन कर चुकी हूं। मैंने इससे शांति से डील कर लिया है। मुझे लगता है कि इसलिए मैं इस बारे में ओपनली बात करने में पुरी तरह से कंफर्टेबल हूं।