रश्मिका मंदाना साउथ की मशहूर अभिनेत्री हैं। मगर रश्मिका की पापुलैरिटी साउथ तक ही सीमित नहीं है। रश्मिका को नेशनल क्रश भी कहा जाता है। अपने चुलबुले अंदाज और खूबसूरती से रश्मिका लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुकी हैं। रश्मिका मंदाना साउथ के कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी है। साउथ की फिल्मों के अलावा वह कुछ हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुकी है।
अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से रश्मिका ने लाखों लोगों के दिलों को जीत लिया है। उनकी प्यारी मुस्कान पर लोग अपना दिल हार बैठते हैं। मगर लाखों लोगों के दिलों को धड़काने वाली रश्मिका का दिल बस एक शख्स के लिए धड़कता है। आज हम इस आर्टिकल में आपको बताने जा रहे हैं कि कौन है वह शख्स जो रश्मिका को पसंद है। तो चलिए जानते हैं कौन है रश्मिका का क्रश।
बता दें कि रश्मिका के लाखों फैंस है। मगर वह खुद तमिल के सुपरस्टार विजय जोसेफ यानी थालापति विजय के साथ काम करने की इच्छा जता चुकी है। मगर आपको बता दे की विजय शादीशुदा है और उनके दो बच्चे भी हैं।
फिल्म “मास्टर” के अभिनेता थालापति विजय ही रश्मिका के क्रश हैं। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना विजय के साथ काम करने की भी इच्छा जता चुकी हैं। रश्मिका ने इस बात का खुलासा एक नहीं बल्कि कई बार किया है। रश्मिका मंदाना ने फिल्म भीष्म के प्रमोशन के दौरान भी इस बात की ओर इशारा किया था। इसके अलावा एक इंटरव्यू में रश्मिका ने कहा था कि वह तमिल कल्चर से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं।
और उनकी यह यह चाहत हैं कि उनकी शादी किसी तमिलियन लड़के से ही हो। रश्मिका ने कहा, “मैं तमिल कल्चर से काफी ज्यादा प्रभावित हूं। खासकर के वहां के खाने से। मुझे वहां के खाने से प्यार हो गया है। यह काफी ज्यादा स्वादिष्ट होता है। उम्मीद है कि मैं किसी तमिलियन लड़के से शादी करूंगी और तमिलनाडु की बहू बनूगी”। बता दे कि जोसफ विजय भी तमिलियन हैं। मगर वह पहले से ही शादीशुदा है और उनके दो बच्चे भी हैं।
आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना का नाम एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ भी जोड़ा जाता है।