भारत के पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री के बारे में तो आप जानते ही होंगे। रवि शास्त्री भारतीय क्रिकेट टीम के एक जाने-माने खिलाड़ी रह चुके हैं। अपने शानदार खेल प्रदर्शन से रवि शास्त्री ने लाखों दिलों में अपनी जगह बनाई। इतना ही नहीं रवि शास्त्री ने खेल से सन्यास लेने के बाद कई सालों तक भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के पद पर रहे।
क्रिकेटर करियर के साथ-साथ रवि शास्त्री का निजी जीवन में काफी दिलचस्प रहा है। आपको बता दें कि रवि शास्त्री ने साल 1990 में शादी रचाई। शादी से पहले रवि शास्त्री बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अमृता सिंह को डेट कर रहे थे। आपको बता दें कि रवि शास्त्री की पत्नी किसी खूबसूरत अभिनेत्री से कम नहीं है। आज हम आपको इस आर्टिकल में रवि शास्त्री की खूबसूरत पत्नी के बारे में बताने जा रहे हैं।
काफी खूबसूरत है रवि शास्त्री की पत्नी
रवि शास्त्री अपने खेल के अलावा अपने निजी जीवन की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। आपको बता दें कि साल 1990 में रवि शास्त्री ने ऋतु सिंह से शादी रचाई। शादी से पहले रवि शास्त्री ने कई सालों तक बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अमृता सिंह को डेट किया था। अमृता सिंह और रवि शास्त्री कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे।
आपको बता दें कि वह दोनों एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे मगर किसी वजह से उनका रिश्ता टिक नहीं पाया। दोनों के रास्ते हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गए। अमृता सिंह से ब्रेकअप होने के बाद रवि शास्त्री ने ऋतु सिंह से शादी रचा ली। रवि शास्त्री की पत्नी ऋतु सिंह काफी ज्यादा खूबसूरत हैं। मगर दुर्भाग्य से ऋतु और रवि शास्त्री का रिश्ता टिक नहीं पाया। शादी के 22 साल बाद साल 2012 को रवि शास्त्री और ऋतु का तलाक हो गया।
पिता के कहने पर रचाई थी ऋतु से शादी
आपको बता दें कि पिता के कहने पर रवि शास्त्री ने ऋतु सिंह से शादी रचाई। रवि शास्त्री की पत्नी रितु काफी ज्यादा खूबसूरत हैं। शादी के 18 साल बाद रितु और रवि शास्त्री माता-पिता बने। उनकी बेटी का जन्म हुआ। आपको बता दें कि उनकी पत्नी पेशे से एक क्लासिकल डांसर हैं। रवि शास्त्री ने कई सालों तक टीम इंडिया के कोच के पद पर काम किया। मगर साल 2021 में उन्होंने इस पद को अलविदा कह दिया। शानदार खिलाड़ी और कोच होने के साथ-साथ वह एक कमेंटेटर भी है।