रेखा बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार है। बॉलीवुड की एवरग्रीन ग्रीन अभिनेत्री रेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1954 में हुआ था। रेखा की मां पुष्पावल्ली एक अभिनेत्री थी। रेखा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 13 साल की उम्र में ही कर दी थी। आपको बता दें कि रेखा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1966 में बाल कलाकार के तौर पर तेलुगू फिल्म ‘रंगुला रतलाम’ से की थी। इस फिल्म के रिलीज के 4 साल बाद रेखा ने बतौर मुख्य अभिनेत्री सावन भादो से बॉलीवुड में एंट्री की।
रेखा ने अपने 40 साल के लंबे करियर में लगभग 180 से अधिक फिल्मों में काम किया है। जिसमें सावन भादो, ऐलान, रामपुर का लक्ष्मण, खूबसूरत, सिलसिला, उमराव जान, धर्मात्मा, मुकद्दर का सिकंदर जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। रेखा का फिल्मी करियर जितना सफल रहा। उसके विपरीत ही उनके निजी जीवन में उन्हें हमेशा कठिनाइयां झेलनी पड़ी। बचपन में पिता के प्यार-दुलार से महरूम रही और जब वह बड़ी हुई तो उन्हें जीवनसाथी का प्यार नसीब नहीं हुआ। इस वजह से रेखा को नशे की बुरी लत लग गई।
रेखा का निजी जीवन हमेशा विवादों से घिरा रहा। उनके अफेयर के चर्चे काफी मशहूर रहें। रेखा ने बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल के संग शादी की थी। मगर शादी के कुछ समय बाद ही रेखा और मुकेश में अनबन शुरू हो गई। और शादी के महज 11 महीने बाद ही मुकेश ने फांसी लगा ली। उनके पति के सुसाइड का जिम्मेदार लोग रेखा को मान रहे थे। लोगों ने उन्हें खूब भला-बुरा कहा था। इतना ही नहीं रेखा का और भी लोगों के साथ नाम जुड़ा। जिसमें विनोद मेहरा, जितेंद्र,संजय दत्त, अक्षय कुमार का नाम शामिल है। मगर रेखा और अमिताभ के अफेयर की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी।
एक इंटरव्यू में रेखा ने कहा खुद को अपवित्र
रेखा बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। मगर इसके विपरीत उनका निजी जीवन काफी उथल-पुथल भरा रहा। रेखा ने कभी भी इन सब बातों की परवाह नहीं की। उन्होंने हमेशा बड़े बेबाकी से अपने जीवन से जुड़े सवालों का जवाब दिया है। एक बार सिम्मी ग्रेवाल के टॉक शो में जब रेखा से पूछा गया था कि कभी आप की शराब पीने की आदत के बारे में नहीं सुना, रेखा ने जवाब देते हुए कहा कि, “मैं यकीनन शराब पीती हूं। ड्रग्स लिया है। मैं अपवित्र हूं। और वासना से भरी हूं।
रेखा और अमिताभ की अधूरी लव स्टोरी
हमेशा से अमिताभ और रेखा की लव स्टोरी काफी चर्चित रही। अमिताभ बच्चन का नाम हमेशा रेखा से जोड़ा गया। ऐसी खबर भी आई थी रेखा खुद को अमिताभ की पत्नी मानती थी। ऐसी खबर है कि एक बार रेखा ऋषि कपूर और नीतू की शादी में मांग में सिंदूर लगाकर पहुंची थी। आज तक रेखा और अमिताभ की प्रेम कहानी काफी चर्चित है। सिमी ग्रेवाल ने अपने टॉक शो में जब रेखा से अमिताभ बच्चन के रिश्ते के बारे में सवाल किया तो, एक्ट्रेस ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, “कोई भी उनसे प्यार करेगा। फिर क्या मैं अलग हूं ? मैने किसी बात से इनकार किया है? क्या मैं उनसे प्यार नहीं करती? यकीनन मैं उनके प्यार में हूं”।