सचिन तेंदुलकर दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं। आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान भी कहा जाता है। उनके दुनियाभर में लाखों फैंस है। सचिन तेंदुलकर अब क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। मगर आज भी उनकी लोकप्रियता उतनी ही है जितनी कि पहले थी। क्रिकेट की बदौलत सचिन तेंदुलकर ने अटूट शोहरत और दौलत कमाई है।
आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर भारत के अमीर क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल है। सचिन तेंदुलकर मुंबई के एक आलीशान बंगले में रहते हैं। आप इस बंगले की कीमत जानकर दंग रह जाएंगे। आपको बता दें कि इस बंगले की कीमत 100 करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है। आज हम आपको ही इस आर्टिकल के जरिए सचिन तेंदुलकर के बंगले की कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।
100 करोड़ के बंगले में रहते हैं सचिन
कभी साधारण जीवन जीने वाले सचिन आज काफी रॉयल लाइफ जीते हैं। उनके पास करोड़ों का बंगला और महंगी गाड़ियां है। वोग के रिपोर्ट के मुताबिक सचिन तेंदुलकर मुंबई के जिस घर में रहते हैं वर्तमान में उस घर की कीमत 100 करोड़ रुपए से ऊपर है। बता दें कि सचिन ने साल 2007 में 39 करोड़ में यह घर खरीदा था।
आपको बता दें कि यह बंगला साल 1920 में बनवाया गया था। सचिन से पहले इस बंगले का मालिक एक पारसी परिवार था। इस बंगले को खरीद कर सचिव ने इसे दोबारा अपने हिसाब से रेनोवेट करवाया। आपको बता दें कि सचिन का आलीशान घर 6000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। 3 मंजिले इस घर में तमाम तरह की सुविधाएं उपलब्ध है। इस आलिशान घर में स्विमिंग पूल और जिम भी है।
बता दें कि इस बंगले के बेसमेंट में 40-50 गाडियां खड़ी रखने की जगह है। आपको बता दें कि इस आलीशान घर के अलावा सचिन का और भी जगहों पर घर है। उनका कुर्ला में एक फ्लैट है। इसके अलावा उनका केरला में भी एक आलिशान घर है। खबरों की माने तो सचिन का लंदन में लॉर्डस क्रिकेट स्टेडियम के पास भी एक घर है। उनके लंदन वाले घर से लॉर्डस स्टेडियम दिखाई पड़ता है। सचिन तेंदुलकर अक्सर छुट्टियां मनाने वहां जाते हैं।