सलमान खान को बॉलीवुड का दबंग खान कहते है। सलमान के सामने किसी की भी नहीं चलती है। सलमान खान ने हाल ही में अपना 57वां जन्मदिन मनाया है। 57 साल के होने के बावजूद सलमान खान ने अब तक शादी नहीं की है। उनकी निजी जिंदगी काफी ज्यादा विवादित रही है। आपको बता दे की सलमान खान ने बॉलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रियों को डेट किया है। सलमान सोमी अली, संगीता बिजलानी,और ऐश्वर्या राय जैसी अभिनेत्रियों को डेट कर चुके है। ऐश्वर्या राय के साथ उनका रिश्ता काफी विवादित रहा है।
मगर आपको बता दे की बॉलीवुड में आने से पहले सलमान खान को एक अभिनेत्री काफी ज्यादा पसंद थी। उन्होंने इस अभिनेत्री के साथ शादी करने की भी इच्छा जताई थी। वह अभिनेत्री अपने जमाने की खूबसूरत अभिनेत्री में से एक थी। उनकी खूबसूरती के लोग दीवाने थे। सलमान खान को भी वह अभिनेत्री काफी ज्यादा पसंद थी। सलमान खान को वह अभिनेत्री इतनी ज्यादा पसंद थी की वह उस अभिनेत्री से शादी तक करना चाहते थे। क्या आप इस अभिनेत्री का नाम जानना चाहते है। तो चलिए आज हम आपको बताते है इस अभिनेत्री का क्या नाम है।
आपको बता दे की सलमान खान जिस अभिनेत्री से शादी करना चाहते थे वह कोई और नहीं बल्कि रेखा है। आपको जानकर हैरानी होगी की कभी रेखा सलमान खान की क्रश हुआ करती थी। आपको बता दे की सलमान रेखा को काफी ज्यादा पसंद करते थे। वह 5:30 बजे अपनी घर की बॉलकनी में आकर बैठ जाया करते थे ताकि वह जिम जाती हुई रेखा को देख पाए। इस बात का खुलासा खुद सलमान खान ने बिग बॉस के शो में किया था।
बिग बॉस के शो में किया था खुलासा
आपको बता की बिग बॉस के सीजन 8 में रेखा अपने एक फिल्म के प्रमोशन में पहुंची थी। उस समय सलमान और रेखा ने एक दूसरे की खूब तारीफ की और अपना पुराना किस्सा दर्शकों के साथ साझा किया। सलमान ने बताया की जब वह टीनऐजर थे तब उनको रेखा पर क्रश था। रेखा तब उनकी परोसी थीं। वह रेखा को मॉर्निंग वाक पर जाते देखने के लिए सुबह 5:30 बजे उठ जाते थे। और अपनी बॉलकनी से उन्हें देखते रहते थे। रेखा के पीछे-पीछे सलमान जिम और योगा क्लासेज भी जाया करते थे।
मजाक में कही यह बात हंसी से लोटपोट हो गए दर्शक
रेखा ने इस बात का खुलासा किया की सलमान ने अपने परिवार वालों तक यह कह दिया था की बड़े होने के बाद वह रेखा से शादी करेंगे। रेखा के इस किस्से के बाद सलमान ने बड़े मजाकिया अंदाज में कहा था की, “शायद इसलिये मेरी शादी नहीं हुई”। तब रेखा ने भी मजाक में कहा, “शायद मेरी भी इसीलिए नहीं हुई”। रेखा के इस जवाब पर लोग हंसी से लोटपोट हो गए।
रेखा के बारे मेंरेखा के बारे में
आपको बता दे की रेखा 68 साल की हैं। मगर आज भी वह उतनी ही ज्यादा खूबसूरत हैं जितनी की वह पहले थी। उन्हें बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस भी कहा जाता है। अपने सफल फ़िल्मी करियर में उन्होंने लगभग 175 फिल्मों में काम किया है। जिसमे ‘खूबसूरत’, ‘खून भरी मांग’, ‘खून और पसीना’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ और ‘उमराव जान’ जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल है। शानदार अभिनय के लिए रेखा को तीन फिल्मफेयर और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मील चुका है।
यह भी पढ़े : विराट और अनुष्का ने मनाया बेटी वामिका का दूसरा बर्थडे, देखिए जन्मदिन की कुछ इनसाइड तस्वीरें