सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। इंडस्ट्री में उन्हें लोग उन्हें दबंग खान के नाम से भी जानते हैं। अपने अब तक के फिल्मी करियर में सलमान खान ने 500 से अधिक फिल्मों में काम किया है। सलमान खान का फिल्म इंडस्ट्री में काफी दबदबा है। सलमान खान ने कई अभिनेत्रियों को अपनी फिल्मों में ब्रेक दिया है। सलमान खान के बदौलत ही बॉलिवुड की कई अभिनेत्रियां इंडस्ट्री पर अब तक राज कर रही है। सलमान खान का साथ पाकर इन अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में नाम पाया। मगर सफलता मिलने के बाद उन्होंने सलमान खान का ही साथ छोड़ दिया। आज हम इस आर्टिकल में आपको उन अभिनेत्रियों के नाम बताने जा रहे हैं जिन्होंने सफलता पाते ही सलमान खान का साथ छोड़ दिया।
ऐश्वर्या राय
इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का आता है। ऐश्वर्या राय ने साल 1997 में आई फिल्म “और प्यार हो गया” से बॉलीवुड में कदम रखा। मगर यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। उस समय ऐश्वर्या राय एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस थी। मगर साल 1999 में उन्हें सलमान खान का साथ मिला। सलमान और ऐश्वर्या फिल्म “हम दिल दे चुके सनम” में साथ नजर आए। इस फिल्म ने ऐश्वर्या को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। इस फिल्म के शूटिंग के दौरान ही ऐश्वर्या और सलमान एक दूसरे के करीब आए। मगर कुछ समय बाद ऐश्वर्या और सलमान के रास्ते हमेशा के लिए अलग हो गए। ऐश्वर्या राय ने अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से शादी रचा ली।
कैटरीना कैफ
इस लिस्ट में बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री कैटरीना कैफ का भी नाम शामिल है। कैटरीना कैफ को सलमान खान की वजह से एक बड़ा ब्रेक मिला। आज कैटरीना कैफ बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक है। कैटरीना कैफ के सफल अभिनेत्री बनने में सलमान खान का बड़ा हाथ है। मगर बॉलीवुड में करियर सेट होने के बाद कैटरीना ने भी सलमान का साथ छोड़ दिया। कैटरीना ने कुछ समय पहले एक्टर विकी कौशल से शादी रचा ली।
कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी और सलमान खान की अफेयर की चर्चा भले ही न हुई हो। मगर कियारा को सलमान खान की वजह से कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला। कियारा आडवाणी भी कुछ समय पहले अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी है।
जैकलीन फर्नांडिस
एक समय था जब जैकलिन फर्नांडीस बॉलीवुड की छोटी-मोटी फिल्मों में नजर आती थी। मगर फिल्म “किक” में सलमान ने जैकलिन को ब्रेक दिया। इस फिल्म के बाद जैकलिन की किस्मत रातों-रात चमक गई। इसके बाद उन्हें कई बिग बजट फिल्मों में काम करने का मौका मिला। मगर सफलता का स्वाद चखने के बाद जैकलिन ने भी सलमान का साथ छोड़ दिया। सलमान को छोड़ जैकलिन कॉनमेन सुकेश चंद्रशेखरन के साथ रिलेशनशिप में आ गई।