u90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने साल 2003 में दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन संजय कपूर के संग शादी रचाई। मगर शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बिच तनाव बढ़ने लगा। अंत में साल 2016 में करिश्मा और संजय ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। करिश्मा कपूर से तलाक लेने के करीब एक साल बाद संजय कपूर ने दूसरी शादी कर ली।
आपको बता दे की संजय कपूर की दूसरी पत्नी का नाम प्रिया सचदेव है। प्रिया सचदेव एक जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। आपको बता दे की प्रिया सचदेव खूबसूरती के मामले में संजय की पहली पत्नी अभिनेत्री करिश्मा कपूर को कड़ी टक्कर देती हैं।
प्रिया सचदेव खूबसूरती में करिश्मा को देती हैं टक्कर
इतना ही नहीं प्रिया खूब पढ़ी-लिखी भी हैं। उन्होंने अब्रॉड से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। एक्टिंग और मॉडलिंग में अपना करियर बनाने से पहले प्रिया इनवेस्टमेंट बैंकिंग एनालिस्ट के तौर पर काम कर चुकी हैं।
प्रिया कई टीवी कमर्शियल में काम कर चुकी हैं। वह कई पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। आपको बता दे की प्रिया सचदेव तनीषा मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘नील एन निक्की’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
आपको यह जानकर हैरानी होगी की प्रिया करिश्मा कपूर की बहन अभिनेत्री करीना कपूर के साथ एक ऐड में भी नजर आ चुकी हैं। प्रिया दिखने में काफी ज्यादा खूबसूरत है। खूबसूरती के मामले में वह करिश्मा को कड़ी टक्कड़ देती हैं।
प्रिया सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। बता दे की इंस्टाग्राम पर प्रिया के 25.6k फॉलोवर है।
प्रिया सचदेव खूबसूरती में करिश्मा को देती हैं टक्कर
प्रिया सचदेव एक एक्ट्रेस और मॉडल होने के साथ-साथ एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं। प्रिया के कई शहरों में फैशन बुटीक हैं। आपको बता दे की संजय कपूर से पहले उन्होंने विक्रम चटवाल के साथ शादी रचाई थी। विक्रम और प्रिया की एक बेटी है। जिसका नाम सफाइरा है। संजय कपूर और प्रिय सचदेव का एक बेटा है। उनके बेटे का नाम अजारियास है।