shakti-kapoor-felt-baba-neem-karoli-miracle

अभिनेता शक्ति कपूर पर हुआ नीम करौली बाबा के चमत्कार का असर, ख़ुद लाइव आकर बोले आशीर्वाद लेने जल्द पहुँचेगे कैंची धाम

शक्ति कपूर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता में से एक है। वह कई दशकों से इस फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। अपनी शानदार एक्टिंग से शक्ति कपूर ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। इन दिनों यह एक्टर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि शक्ति कपूर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेता शक्ति कपूर नीम करोली महाराज की अलौकिक शक्तियों का वर्णन करते दिख रहे हैं। नीम करोली महाराज की शक्तियों के बारे में सभी लोग जानते ही है। रोजाना हजारों की तादाद में भक्त कैंची धाम आते दिखते हैं। आम लोगों के अलावा बड़े-बड़े उद्योगपति,राजनेता तथा जाने-माने खिलाड़ी बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए उनके धाम आते रहते हैं। अभिनेता शक्ति कपूर का नाम भी इसमें जुड़ चुका है।

shakti-kapoor-felt-baba-neem-karoli-miracle

शक्ति कपूर ने बाबा के दर पर माथा टेकने की जताई इच्छा

आपको बता दें कि अभिनेता शक्ति कपूर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में अभिनेता शक्ति कपूर बाबा के दर पर माथा टेकने की इच्छा जताते दिख रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो के माध्यम से बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह बीमार थे। उनके एक मित्र ने कैंची धाम के प्रसाद के रूप में उन्हें एक कंबल भेजा। कंबल ओढ़ने से शक्ति कपूर काफी अच्छा महसूस करने लगे। उन्होंने कहा कि बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए वह जल्द कैंची धाम पहुंचेंगे।

shakti-kapoor-felt-baba-neem-karoli-miracle

सूर्या ग्रुप के चेयरमैन पद्मश्री जयप्रकाश भी पहुंचे बाबा के दर

बता दें कि कुछ समय पहले बाबा नीम करोली के दर पर सूर्य रोशनी ग्रुप के चेयरमैन पद्मश्री जयप्रकाश अग्रवाल भी आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। वहां उन्होंने देश की सुख,शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि बाबा का आदेश हुआ और वह पहली बार कैंची धाम पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्हें काफी अच्छा महसूस हो रहा है।

shakti-kapoor-felt-baba-neem-karoli-miracle

बुधवार को पद्मश्री जयप्रकाश अग्रवाल कैंची धाम पहुंचे और वहां पर उन्होंने पूजा अर्चना की। उन्होंने हनुमान चालीसा का भी पाठ किया। पद्मश्री जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि बाबा के बारे में बहुत सुना। उनका आदेश मिला और आज बाबा के आश्रम में पहुंचने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने लगभग एक घंटा मंदिर में बिताया।

shakti-kapoor-felt-baba-neem-karoli-miracle

यह भी पढ़े: फोटो देखकर लगती है गांव की आम महिला मगर हैं एक जाबाज IAS ऑफिसर, सब दे रहे है इनके जज्बे को सलामी