रतन टाटा देश के बड़े उद्योगपतियों में से एक हैं। आपको बता दें कि रतन टाटा की कुल संपत्ति साल 2022 में 7416 करोड़ रूपए बताई गईं है। सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद भी वह काफी डाउन-टू-अर्थ है। उनका यही नेचर लोगों को काफी आकर्षित करता है। रतन टाटा को देश के सभी बड़े छोटे कारोबारी और युवा पीढ़ी अपना आदर्श मानते है।
टाटा की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। आपको बता दें कि रतन टाटा साल 1991 से लेकर 2012 तक टाटा ग्रुप के अध्यक्ष रहे। मगर 28 दिसंबर 2012 को उन्होंने टाटा ग्रुप के अध्यक्ष के पद को छोड़ दिया। मगर रतन टाटा, टाटा समूह के चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बने रहे। इतनी सफलता पाने के बावजूद भी रतन टाटा सादगी भरा जीवन जीना पसंद करते हैं। उनकी सादगी की झलक आपको उनके इंस्टाग्राम फोटो को देखकर मिल जाएगी। तो चलिए देखते हैं उनके इंस्टाग्राम की कुछ तस्वीरें।
लोगों के लिए लिखा था यह नोट
आपको बता दें कि जब पहली बार रतन टाटा इंस्टाग्राम पर आए थे तो उन्होंने लोगों के लिए एक नोट लिखा था। उन्होंने कहा था की वह यहां इंटरनेट तोड़ने-फोड़ने नहीं आए हैं। बल्कि वह यहां उत्सुक होकर इसलिए आए हैं क्योंकि वह लोगों के साथ अपनी कहानियां शेयर करना चाहते हैं।
अपने कुत्ते से करते हैं काफी ज्यादा प्यार
आपको बता दें कि रतन टाटा के कुत्ते का नाम टीटो था। टीटो अब इस दुनिया में नहीं है। यह बेहद प्यारी पोस्ट उन्होंने अपने प्यारे डॉगी टीटो के लिए शेयर किया था। तस्वीर में वह टीटो के साथ दिख रहे हैं।
शेयर की थी अपनी जवानी की एक तस्वीर
जवानी के दिनों में रतन टाटा काफी हैंडसम दिखते थे। यह तस्वीर लॉस एंजिलिस की है। उस समय रतन टाटा की उम्र 25 साल थी। फोटो को देख लोग भी यही कह रहे है कि रतन टाटा किसी हॉलीवुड स्टार से कम नहीं लग रहे हैं।
अपने फैन को किया था धन्यवाद
आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर उनकी एक फैन फॉलोअर ने उन्हें छोटू कहकर शुभकामनाएं दी थी। इस बात पर कुछ यूजर्स भड़क गए और वे उस महिला की काफी आलोचना करने लगे। तब रतन टाटा ने महिला को कमेंट पर जवाब देते हुए उसका समर्थन किया। और उन यूजर्स को उसके साथ अच्छे से पेश आने की बात कही थी। अपने इस अंदाज से रतन टाटा ने एक बार फिर से लोगों का दिल जीत लिया।
स्कूल के दिनों को किया याद
रतन टाटा ने एक बार अपने इंस्टाग्राम पर स्कूल के दिनों की एक तस्वीर शेयर की थी। लोगों को यह तस्वीर काफी ज्यादा पसंद आई थी। यूजर्स ने रतन टाटा की इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटाया था।
किया था अपने गुरु को याद
एक बार रतन टाटा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने गुरु जोआरडी टाटा के साथ एक फोटो शेयर की थी। टाटा ने जोआरडी टाटा के 117वीं जयंती पर उन्हें याद किया था। लोगो को रतन टाटा की सादगी और विनम्रता बहुत पसंद आती है।