भारत में बॉलीवुड सितारों का काफी क्रेज है। बॉलीवुड सितारों के बारे में हर छोटी से बड़ी बात जानने के लिए लोग काफी एक्साइटेड रहते हैं। बॉलीवुड सितारों के अलावा उनके बच्चे भी काफी लोकप्रिय हैं। लोग इन स्टार किड्स के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बॉलीवुड के कुछ फेमस स्टार किड्स के पार्टनर के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से स्टार्ट किड्स का नाम शामिल है।
आलिया कश्यप
बीते 20 मई को अनुराग काश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोर के संग सगाई की है। आपको बता दें कि आलिया के मंगेतर अमेरिकन एंटरप्रेनर और है उनकी रॉकेट पावर्ड सॉन्ग नाम की एक कंपनी है।
इरा खान
आपको बता दें कि बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान ने कुछ समय पहले नूपुर शिखरे के संग सगाई की थी। आपको बता दें कि नूपुर शिखरे पेशे से एक फिटनेस ट्रेनर हैं।
सारा अली खान
सैफ अली खान की लाडली बेटी सारा अली खान इन दिनों क्रिकेटर शुभमन के साथ डेटिंग की चर्चा की वजह से सुर्खियों में है। ऐसी खबर आ रही है कि सारा शुभमन गिल को गुपचुप डेट कर रही हैं।
जानवी कपूर
श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जानवी कपूर का नाम शिखर पहाड़िया के साथ जोड़ा जाता है। आए दिन ऐसी अफवाहें उड़ती है कि जानवी शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। मगर जानवी ने कभी इस बात का खुलासा नहीं किया है।
अनन्या पांडे
चंकी पांडे की बेटी अभिनेत्री अनन्या पांडे इन दिनों अपनी डेटिंग की चर्चा की वजह से न्यूज़ में छाई हुई है। ऐसी खबर है कि अनन्या पांडे अभिनेता आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं।
अहान शेट्टी
आपको बता दें कि सुनील शेट्टी के बेटे अभिनेता अहान शेट्टी तानिया श्रॉफ को डेट कर रहे हैं। तानिया श्रॉफ काफी ज्यादा खूबसूरत हैं। आपको बता दें कि तानिया श्रॉफ ने लंदन कॉलेज आफ फैशन से फैशन डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है।
अंशुला कपूर
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर इन दिनों अपनी लव लाइफ की वजह से काफी सुर्खियों में है। आपको बता दें कि अंशुला कपूर रोहित ठक्कर को डेट कर रही हैं।
अर्जुन कपूर
बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। आपको बता दें कि अर्जुन और मलाइका में उम्र का काफी फासला है। मलाइका अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं।
नव्या नवेली नंदा
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा का नाम एक्टर मीजान जाफरी के संग जोड़ा जाता है। खबर है कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।