success-story-of-anupam-kher

जेब में 37 रूपए लेकर घर से निकले थे अभिनेता अनुपम खेर, आज हैं 450 करोड़ की संपत्ति के मालिक

अनुपम खेर हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेताओं में से एक हैं। अपनी बेहतरीन एक्टिंग से अनुपम खेर ने लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। अपने हर किरदार में अनुपम खेर काफी कन्विंसिंग नजर आते हैं। जिस वजह से लोग उन्हें बड़े पर्दे पर देखना खूब पसंद करते हैं। वह कई दशकों से इस फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है। 68 साल के यह अभिनेता अंतिम बार फिल्म कश्मीर फाइल्स में नजर आए थे। इस फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग की लोगों ने खूब सराहना की थी। तो चलिए जानते हैं इस दिग्गज अभिनेता के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।

success-story-of-anupam-kher

अनुपम खेर के बारे में

आपको बता दें कि अनुपम खेर का जन्म हिमाचल प्रदेश में हुआ। उनके पिता का नाम पुष्कर नाथ खेर और उनकी माता का नाम दुलारी खेर है। अनुपम खेर के पिता हिमाचल प्रदेश के वन विभाग में क्लर्क के पद पर थे। एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले अनुपम खेर देश के जाने-माने अभिनेता बन गए। आपको बता दें कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए अनुपम खेर ने भरपूर मेहनत की। अनुपम खेर ने फिल्म “आगमन” से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। मगर इस फिल्म ने अनुपम को कुछ खास सफलता नहीं दिलाई।

success-story-of-anupam-kher

इसके बाद अनुपम खेर को महेश भट्ट की फिल्म “सारांश” में काम करने का मौका मिला। साल 1984 में आई यह फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई। इस फिल्म से अनुपम खेर एक जाना-माना नाम बन गए। आपको बता दें कि उस समय उनकी उम्र केवल 28 वर्ष थी। मगर उन्होंने इस फिल्म में एक बूढ़े शख्स का किरदार निभाया था। इस किरदार से उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी एक छाप छोड़ी थी। इस किरदार के लिए अनुपम खेर आज भी याद किए जाते हैं।

success-story-of-anupam-kher

कॉमेडी किरदार से भी जीता लोगों का दिल

आज भी अनुपम खेर बॉलीवुड में सक्रिय हैं। उन्होंने अब तक के अपने करियर में 500 से अधिक फिल्मों में काम किया है। अनुपम खेर अपनी दमदार कॉमेडी टाइमिंग के लिए भी जाने जाते हैं। आपको बता दें कि कॉमेडी के लिए अनुपम खेर पांच बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बैक-टू-बैक 8 बार फिल्म फेयर अवार्ड जीता है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अलावा अनुपम खेर तमिल, तेलुगू, मलयालम, अंग्रेजी और पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

success-story-of-anupam-kher

साल 1985 में रचाई शादी

आपको बता दें कि अभिनेता अनुपम खेर ने साल 1985 में मशहूर एक्ट्रेस किरण खेर से शादी रचाई। किरण खैर अनुपम खेर की दूसरी पत्नी है। उनकी पहली शादी एक्ट्रेस मधुमालती कपूर से हुई थी। मगर दुर्भाग्य से कुछ ही दिनों में उनका तलाक हो गया। जिसके बाद अनुपम अनुपम खेर ने किरण से शादी रचाई।

success-story-of-anupam-kher

करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक

आपको बता दें कि अनुपम खेर अपने घर से महज 37 रूपए लेकर निकले थे। जेब में 37 रूपए लेकर वह मुंबई जैसे शहर में आए थे। मगर आज वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। आपको बता दें कि अनुपम खेर ने अपने शुरुआती समय में कई बार प्लेटफार्म पर भी रातें गुजारी। मुंबई आने के बाद उन्हें करीब 3 साल तक संघर्ष करना पड़ा। अपने संघर्ष और मेहनत के दम पर आज वह इस मुकाम पर पहुंच पाए हैं। आपको बता दे कि आज अनुपम 450 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

success-story-of-anupam-kher

आपको बता दें कि अनुपम खेर का मुंबई में दो आलीशान बंगला भी है। जिसकी कीमत करोड़ों में बताई गई है। आलीशान बंगले के अलावा अनुपम खेर के पास स्कार्पियो,बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी गाड़ियों का भी कलेक्शन है। आपको बता दें कि एक फिल्म के लिए अनुपम खेर लगभग तीन से चार करोड़ रुपए की फीस लेते हैं। उनकी सालाना कमाई 30 करोड़ रूपए से भी अधिक है।

success-story-of-anupam-kher

यह भी पढ़े: अमिताभ बच्चन की इस एक बात पर भड़क गए थे अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, ठुकराई थी ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी की मिठाई।