sunil-grover-selling-potatoes-photo-viral

क्या कपिल शर्मा शो छोड़ने के बाद एक्टर सुनील ग्रोवर का हो गया है ऐसा हाल ? प्याज, आलू बेचने पर है मजबूर

सुनील ग्रोवर दश के जाने-माने कॉमेडियन है। सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा शो से काफी पॉपुलर हुए थे। मगर किसी कारणवश उन्होंने इस शो को छोड़ दिया था। कहा जाता है की कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर में कुछ अनबन हो गई थी। मगर कुछ दिन पहले सुनील ग्रोवर की एक तस्वीर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। लोग यह अटकले लगा रहे है की कपिल शर्मा के शो से निकलने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। तो चलिए जानते है क्या है पूरा मामला। आज हम जानेगे की आखिर क्यों सुनील ग्रोवर आलू-प्याज बेचते नजर आए।

sunil-grover-selling-potatoes-photo-viral

शेयर की आलू प्याज बेचते हुए एक तस्वीर

आपको बता दे की कुछ समय पहले सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह आलू प्याज बेचते दिख रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए सुनील ग्रोवर ने कैप्शन में लिखा है, ‘हमारी अटरिया’। सुनील ने इससे पहले दूध बेचते हुए अपनी एक फोटो शेयर की थी।

sunil-grover-selling-potatoes-photo-viral

उन्हें राह चलते लोगों के साथ बात-चित करते हुए भी देखा गया है। इसके साथ ही वह लोगों के उन कामों को करने में उनकी मदद करते है जिसे लोग करना नहीं चाहते हैं। ऐसा लग रहा है कि एक्टर आम लोगों के साथ जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही उनकी कठिन जिंदगी को समझने की कोशिश कर रहे है। उनके साथ वक्त बिताते हैं और यदि उनका मन करता है तो वह काम भी कर देते हैं, जिसे आमतौर पर लोग करना पसंद नहीं करते

तस्वीर पर लोग जमकर कर रह है कमेंट

उनकी इन तस्वीरों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लोग उनकी फोटो पर जमकर कमेंट करते हुए दीख रहे है। फोटो पर फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के उनके साथियों ने भी कमेंट किया है। उनके दोस्त और एक्टर अर्जुन बिजलानी कमेंट में लिखा, ‘पैंट तो बैलेनसियागा की लग रही है। वह कितने की देते हो भाई’।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)

सुनील ग्रोवर के कई फैंस उनसे आलू-प्याज के दाम पूछते दिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘भैया, 1 किलो आलू, 1 किलो प्याज और धनिया-मिर्च अलग से, वह भी फ्री में दीजिए’। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इस लुक के साथ बेचोगे तो करोड़पति बन जाओगे’। एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सरजी क्या इंसान हो आप। आप अपने लाजवाब पोस्ट से खूब मनोरंजन करते हो’।

sunil-grover-selling-potatoes-photo-viral

लोग सुनील ग्रोवर के इस अंदाज को देख काफी खुश हैं। लोग उन्हें जमीन से जुड़ा हुआ बता रहे है। हाल ही में सुनील ग्रोवर ने आग सेकते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर पर भी लोगों का खूब कमेंट आया। एक यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा की, भारत के कस्बों, शहरों की गलियों में जाकर सुनील ग्रोवर जैसे असली हिरे ही जिंदगी का असली अनुभव हासिल कर पाते हैं।

sunil-grover-selling-potatoes-photo-viral

सुनील ग्रोवर देश के मशहूर कॉमेडियन हैं। उन्होंने टीवी शोज के अलावा कुछ फिल्मों में भी काम किया है। जिसमे ‘गब्बर इज बैक’, ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ और ‘भारत’ जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। आपको बता दे की सुनील ग्रोवर शादीशुदा हैं। उनका एक बेटा भी है। उनके बेटे का नाम मोहन है।

यह भी पढ़े : करिश्मा कपूर से तलाक के बदले हर महीने इतनी मोटी रकम चुकाते चुकाते कंगाल होने की कगार पर आ चुके है संजय कपूर